नई दिल्ली (आईएएनएस)। देश में आज महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर देश भर में 150 जेलों से करीब 600 कैदियों को रिहा किया जाना है। इसमें हत्या, दुष्कर्म भ्रष्टाचार के अपराधों को छोड़कर अन्य दूसरे मामले के दोषियों की रिहाई की जाएगी। इन सभी कैदियों को एक विशेष छूट योजना के तहत रिहा किया जाएगा।

यहां 80 दोषियों को अभी रिहाई के लिए इंतजार करना होगा

हालांकि महाराष्ट्र और हरियाणा की जेलों के 80 दोषियों को अभी रिहाई के लिए इंतजार करना होगा। इन राज्यों में विधानसभा चुनावों की वजह से आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसे में उनकी रिहाई की तारीख को चुनाव खत्म होने तक बढ़ा दी गई है।वहीं तिहाड़ से चुने गए पांच कैदियों में केवल तीन रिहा होंगे। दो कैदी जुर्माना भरने के बाद रिहा किए जाएंगे।

गोरखपुर में जहां गांधीजी ने पी थी चाय, वो अब हो गया बेहाल

गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पाेरबदंर में हुआ

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पाेरबदंर में हुआ था। इन्हें बापू जी के नाम से भी पुकारा जाता है। महात्मा गांधी जी हमेशा कहते थे कि हिंसा हमेशा प्रतिहिंसा को जन्म देती है। उन्होंने हमेशा अहिंसा और सत्य का मार्ग अपनाया। हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पूरे देश में विशेष आयोजन किए जाते हैं।

National News inextlive from India News Desk