ऐसी है जानकारी
वहीं एक्टर रणवीर सिंह को फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए बेस्ट एक्टर और दीपिका पादुकोण को फिल्म 'पीकू' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के रोल का खिताब दिया गया। अभिनेता अनिल कपूर को फिल्म दिल धड़कने दो के लिए बेस्ट सपोर्टिंग रोल का अवार्ड दिया गया।

श्रेया घोषाल का नाम भी रहा ऊपर
गायिका श्रेया घोषाल को फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गाने 'दीवानी मस्तानी' के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का अवार्ड दिया गया। वहीं अरजीत सिंह को फिल्म 'रॉय' के गाने 'सूरज डूबा है...' के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल के अवार्ड से नवाजा गया। विजयेंद्र प्रसाद को फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की कहानी के लिए बेस्ट स्टोरी का अवार्ड दिया गया।

कंगना को बिग बी को मिले ये पुरस्कार
कंगना रानोट को फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक च्वाइस फीमेल का अवार्ड दिया गया। उधर, मेल कैटेगरी में फिल्म 'पीकू' के लिए अमिताभ बच्चन को बेस्ट एक्टर क्रिटिक च्वाइस अवार्ड के लिए चुना गया। एक्ट्रेस मौसमी चैटर्जी को बॉलीवुड में उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।

अन्य प्रमुख पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार अनिल कपूर (दिल धड़कने दो) के लिए, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का प्रियंका चोपड़ा (बाजीराव मस्तानी), सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए वी विजयेंद्र प्रसाद (बजरंगी भाईजान) को, सर्वश्रेष्ठ पटकथा का जूही चतुर्वेदी (पीकू), सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए अंकित तिवारी, मीत ब्रदर्स और अरमान व अमाल मलिक को 'रॉय' के लिए, सर्वश्रेष्ठ गीतकार का इरशाद कामिल (तमाशा) को व सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशक का पुरस्कार पं. बिरजू महाराज (मोहे रंग दो लाल - बाजीराव मस्तानी) को दिया गया।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk