-पूरे झारखंड में 1,81,823 वोटर्स ने दबाया है नोटा बटन

-सबसे ज्यादा सिंहभूम में 27,037 और सबसे कम कोडरमा में 3,143 वोट्स मिले नोटा को

>

RANCHI (16 May) : इस लोकसभा चुनाव में इलेक्शन कमीशन द्वारा पहली बार नोटा (नन ऑफ दि अबव) ऑप्शन का बटन ईवीएम में ऐड किया गया था। इसका मकसद था कि अगर वोटर इस चुनाव में किसी भी कैंडीडेट को पसंद नहीं करते हैं, तो वह नोटा बटन दबा सकता है। झारखंड के वोटर्स ने इस बटन का बखूबी इस्तेमाल किया है। स्टेट के सभी 14 लोकसभा सीट्स पर टोटल 1,81,823 वोटर्स ने नोटा बटन दबाकर यहां से चुनावी मैदान में खड़े सभी कैंडीडेट्स को नकार दिया है। रांची लोकसभा क्षेत्र में 6,900 लोगों ने नोटा बटन दबाकर यहां से चुनाव लड़े सभी कैंडीडेट्स को नकारा है। हालांकि, रांची इसमें 10वें स्थान पर है। झारखंड में सबसे ज्यादा सिंहभूम में 27,037 वोटर्स ने नोटा बटन दबाया है। इसमें दूसरे नंबर पर है खूंटी लोकसभा क्षेत्र, जहां 23,816 वोटर्स ने नोटा बटन दबाकर यह जताया है कि उनके क्षेत्र से चुनाव लड़ा कोई भी कैंडीडेट संसद जाने के काबिल नहीं है। तीसरे नंबर पर दुमका लोकसभा क्षेत्र है, जहां के 18,325 वोटर्स ने नोटा बटन दबाकर सभी कैंडीडेट्स को ठेंगा दिखाया है। झारखंड में नोटा बटन दबाने में सबसे पीछे रहे कोडरमा के वोटर्स। यहां सबसे कम 3,143 वोट्स ही नोटा के खाते में गए हैं।

झारखंड में कहां कितना दबा नोटा बटन?

लोकसभा क्षेत्र नोटा को मिले वोट्स की संख्या

सिंहभूम 27,037

खूंटी 23,816

दुमका 18,325

पलामू 18,287

लोहरदगा 16,764

जमशेदपुर 15,629

राजमहल 14,340

गोड्डा 12,410

धनबाद 7,675

रांची 6,900

हजारीबाग 6,827

चतरा 5,791

गिरिडीह 4,879

कोडरमा 3,143

टोटल 1,81,823

(नोट : यह जानकारी इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.eciresults.nic.in पर रात साढ़े आठ बजे तक अपडेट किए गए आंकड़ों पर आधारित है.)