-गणतंत्र दिवस 2016 के मौके पर झारखंड के आधा दर्जन से अधिक पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला सम्मान

-वीरता, विशिष्ट सेवा व सराहनीय कार्यो के लिए किए गए अलंकृत

>RANCHI: गणतंत्र दिवस ख्0क्म् के मौके पर वीरता, विशिष्ट सेवा व सराहनीय सेवा को लेकर झारखंड के पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया है। इनमें झारखंड के आईजी आरके मल्लिक, गुमला के अपर पुलिस अधीक्षक पवन कुमार सिंह समेत आधा दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारी व जवान शामिल हैं।

वीरता पदक

पवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक(अभियान), गुमला

क्यों मिला पुरस्कार : ख्ब् फरवरी ख्0क्ब् को गुमला जिला के इचा गांव में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें माओवादी सबजोनल कमांडर ललमन सिंह खेरवार को मार गिराने व एसएलआर आदि की बरामदगी में वीरतापूर्ण कार्य के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया है।

दीपक कुमार पाण्डेय, तत्कालीन अनु.पु.पदा., गुमला। वर्तमान अनु.पु.पदा., देवघर

क्यों मिला पुरस्कार : ख्ब् फरवरी ख्0क्ब् को गुमला जिला के इचा गांव में पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में माओवादी सबजोनल कमाण्डर ललमन सिंह खेरवार को मार गिराने व एसएलआर आदि की बरामदगी में वीरतापूर्ण कार्य हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।

संजय कुमार यादव, आरक्षी/म्7क्, चतरा, जिलाबल

क्यों मिला पुरस्कार :क्8 सितंबर ख्0क्ख् को चतरा जिला के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में नक्सली मुठभेड़ में अपनी जान की परवाह न करते हुए आरक्षी संजय कुमार यादव ने नक्सलियों की तरफ बढ़ते हुए फायरिंग की। इनकी सूझबूझ एवं साहस की बदौलत इस मुठभेड़ में माओवादी जितेन्द्र उर्फ जितु भुईयां घटनास्थल पर ही मारा गया। एक नक्सली गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद एके-ब्7 समेत म् हथियार एवं भारी मात्रा में गोली, पिटठू, नक्सली साहित्य आदि बरामद किए गए।

विशिष्ट सेवा

राज कुमार मल्लिक, भा.पु.से., पुलिस महानिरीक्षक(प्रोविजन) झारखण्ड, रांची

क्यों मिला पुरस्कार: ख्फ् वषरें की विशिष्ट सेवा, वर्ष ख्008 में सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक व बिहार के छह जिलों एवं झारखण्ड राज्य के छह जिलों में पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, रांची/प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, पलामू आदि मुख्य पदों पर रहते हुए इन्हें ख्0क्म् में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत किया गया।

सराहनीय सेवा

कमल नयन चौबे, भा.पु.से.,पुलिस महानिरीक्षक, बीएसएफ, सिल्लीगुड़ी, दार्जीलिंग

भारतीय पुलिस सेवा में क्98म् बैच में सीधे नियुक्त होकर ख्9 वषरें तक बिहार राज्य के पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक व केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कई संस्थानों में पदस्थापित रहते हुए सराहनीय कार्य को देखते हुए इन्हें इस वर्ष सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।

हवलदार रामानन्द रजक, आई.आर.बी.-ख्, चाईबासा

आरक्षी के पद से नियुक्त हो कर ख्7 वषरें की सराहनीय सेवा को देखते हुए इस वर्ष सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया।

नवीन कुमार पाण्डेय, सअनि, हजारीबाग, जिलाबल

आरक्षी के पद से नियुक्त होकर ख्7 वषरें की सराहनीय सेवा को देखते हुए इस वर्ष सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया।