कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। 15 अगस्त को भारत में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। लंबे समय तक अंग्रेजों के कब्जे में रहने वाले भारत से इसी दिन ब्रिटिश साम्राज्य की हुकुमत समाप्त हो गई थी और भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। लॉर्ड माउंटबेटन को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ब्रिटिश संसद द्वारा 30 जून, 1948 तक भारतीयों को सत्ता हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया था। कई भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों और राजनेताओं का मानना ​​​​था कि जून 1948 तक इंतजार करना संभव नहीं था। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम किरदार निभाने वाले चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने कहा था कि अगर उन्होंने जून 1948 तक इंतजार किया तो स्थानांतरण मुश्किल हो जाएगा। इसलिए सत्ता परिवर्तन की तारीख को लॉर्ड माउंटबेटन ने अगस्त, 1947 कर दिया।
तब से 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता
भारतीय स्वतंत्रता विधेयक 4 जुलाई, 1947 को ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में पेश किया गया था और दो सप्ताह में पारित हो गया और अंततः एक कानून बन गया। इसने भारत और पाकिस्तान के डोमिनियन के निर्माण के माध्यम से, 15 अगस्त, 1947 को भारत में ब्रिटिश शासन का अंत किया, तब से 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। लाल किले पर भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की थीम 'नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट' होगी, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। टोक्यो 2020 में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी भारतीय ओलंपियन भी इस अवसर की शोभा बढ़ाएंगे। इसके लिए दिल्ली समेत पूरे देश में विशेष रूप से तैयारियां की गई हैं।

Happy Independence Day 2021 : स्टूडेंट स्वतंत्रता दिवस पर इन टिप्स और गाइडलाइन के साथ लिख सकते हैं निबंध

Happy Independence Day 2021: शेरशाह से लेकर भुज तक, इस स्वतंत्रता दिवस पर देखिए देशप्रेम में डूबी ये 5 फिल्में

Happy Independence Day 2021 Wishes, Images, Status: स्‍वतंत्रता दिवस पर सभी को दें शुभकामनाएं और इन Quotes को शेयर कर दिलों में जगाएं देशभक्ति

Happy Independence Day 2021: देशभक्ति में डूबे हैं बाॅलीवुड के ये 5 गाने, सुनकर आ जाएगा जोश

National News inextlive from India News Desk