ALLAHABAD: अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद व शहीद ए आजम भगत सिंह स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को आजाद पार्क में सरदार उधम सिंह का 77वां शहादत दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। पुलिस बल के जवानों ने सलामी दी तो स्कूली छात्राओं ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम की मनमोहक प्रस्तुति दी। पूर्व कमिश्नर बादल चटर्जी व जस्टिस गिरधर मालवीय सहित शहरियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कृतित्व को नमन किया। इस दौरान नजीब इलाहाबादी, राजकुमार अंजान, अर्चना शुक्ला आदि ने काव्य पाठ भी किया।

रोड के नामकरण का स्वागत

फाफामऊ स्थित 101 वाहिनी द्रुत कार्य बल के कावा ईकाई की ओर से हरियाली तीज का आयोजन किया गया। उद्घाटन कावा की अध्यक्ष मीतू सिंह चंदेल ने किया। इस दौरान मेंहदी प्रतियोगिता समेत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर देश के विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति, परिधान, एवं भाषा कला के प्रदर्शन के बाद सावन क्वीन का चुनाव किया गया। महिलाओं ने एक दूसरे के हाथों में मेहंदी लगाई और सावन के गीत गाते हुए झूला का आनंद लिया।