अभिषेक बच्‍चन से लेकर कुणाल खेमू तक 8 बॉलीवुड सितारे जिनकी उम्र अपनी बीवी से कम है
1- सोहा-कुणाल
बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू की पत्नी सोहा अली खान उनसे पांच साल बड़ी हैं। दोनो के बीच 2009 में प्यार की शुरुआत हुई जब वो फिल्म ढूंढते रह जाओगे में एक साथ काम कर रहे थे। दोनो हमेशा अपने रिश्ते पर खामोश रहे इसके बाद 2013 में दोनो अलग हो गए। दो साल लिवइन में रहने के बाद 2014 में कुणाल ने सोहा को पैरिस में प्रपोज किया। 25 जनवरी 2015 को दोनो ने शादी कर ली।

अभिषेक बच्‍चन से लेकर कुणाल खेमू तक 8 बॉलीवुड सितारे जिनकी उम्र अपनी बीवी से कम है
2- शिरीस कुंदर फराह खान
फिल्म एडीटर से डॉयरेक्टर बने शिरीस कुंदर अपनी पत्नी फराह खान से 8 साल छोटे हैं। शिरीस फराह की डेब्यू फिल्म मैं हूं ना के एडीटर थे। सेट पर दोनो की फ्रेंडशिप कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। दोनो के बीच उम्र का फर्क और अलग धर्मो का होने भी फासले नहीं बना पाया। दोनों ने 2004 में शादी कर ली। फराह के दो बेटियां और एक बेटा है।

अभिषेक बच्‍चन से लेकर कुणाल खेमू तक 8 बॉलीवुड सितारे जिनकी उम्र अपनी बीवी से कम है
3- अभिषेक-एश्वर्या
बॉलीवुड के मोस्ट हॉट कपल की लव स्टोरी में भी ऐज एंगल है। जनाब हम बात कर रहे हैं एश्वर्या की जो पति अभिषेक से 2 साल बड़ी हैं। 20 अप्रेल 2007 को दोनो ने शादी कर ली। एश्वर्या अभिषेक की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक है। एश्वर्या का मांगलिक होना भी दोनो की शादी को नहीं रोक पाया। दोनो के एक बेटी भी है। आराध्या सेलिब्रिटी शब्द को समझने से पहले ही सेलिब्रिटी बन गई हैं।

अभिषेक बच्‍चन से लेकर कुणाल खेमू तक 8 बॉलीवुड सितारे जिनकी उम्र अपनी बीवी से कम है
4- फरहान-अधुना
डॉयरेक्टर से एक्टर बने फरहान अख्तर ने अपने से छह साल बड़ी अधुना भवानी से शादी की। दोनो की मुलाकात दिल चाहता है कि स्क्रिप्ट रायटिंग के दौरान हुई। दोनो ने सन 2000 में शादी कर ली। उनके दो बेटियां भी हैं। आपसी मतभेद के चलते 2016 में दोनो के रास्ते अलग हो गए। उनका डिवोर्स अभी तक पेंडिंग पड़ा है।

अभिषेक बच्‍चन से लेकर कुणाल खेमू तक 8 बॉलीवुड सितारे जिनकी उम्र अपनी बीवी से कम है
5- आदित्य पंचोली-जरीना वाहेब
आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना उनसे छह साल बड़ी हैं। इसके बाद भी दोनो के बीच कभी ऐज को लेकर कोई समस्या नहीं हुई। दोनो के परिवारों ने उनकी शादी को सपोर्ट किया। जरीना मानती हैं कि उनका भाग्य था जो उनको एक दूसरे के करीब ले आया। एक दूसरे के लिए उनके प्यार ने उनकी शादी को और भी मजबूत किया।

अभिषेक बच्‍चन से लेकर कुणाल खेमू तक 8 बॉलीवुड सितारे जिनकी उम्र अपनी बीवी से कम है
6- सुनील दत्त-नर्गिस
बॉलीवुड के महानतम अभिनेताओं में से एक सुनील दत्त ने अपने एक साल बड़ी नर्गिस से शादी की थी। 1957 में फिल्म मदर इंडिया के सेट पर एक हादसे के दौरान जब सुनील ने नर्गिस को आग से बचाया इसके बाद दोनो के बीच मोहब्बत शुरु हुई।

अभिषेक बच्‍चन से लेकर कुणाल खेमू तक 8 बॉलीवुड सितारे जिनकी उम्र अपनी बीवी से कम है
7- परमीत सेठी-अर्चना पूरन सिंह
अपनी एक शादी में कामयाब ना होने के बाद अर्चना परमीत सेठी से मिलीं। अर्चना ने बताया कि परमीत उनसे 7 साल छोटे हैं। परमीत अर्चना की खूबसूरती पर फिदा हो गये। दोनो 4 सालों तक एक साथ लिव इन में रहे। परमीत के परिजन दोनो की शादी के खिलाफ थे पर इसके बाद भी दोनो ने शादी की। दोनो 20 सालों से एक दूसरे के साथ हैं।

अभिषेक बच्‍चन से लेकर कुणाल खेमू तक 8 बॉलीवुड सितारे जिनकी उम्र अपनी बीवी से कम है
8- अर्जुन रामपाल- मेहर
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल का नाम कई हसीनाओं के साथ जोड़ा गया पर आखिर में वो मेहर से मिले और उनकी मोहब्बत में गिरफ्तार हो गए। मेहर 1998 की सुपर मॉडल है। मेहर अर्जुन से 2 साल बड़ी हैं। दोनो के दो बेटियां हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk