1. Ghost marriage :-
सूडान के नूईर जनजाति के बीच घोस्ट मैरिज का प्रचलन ज्यादा है। इसके अंतर्गत दुल्हा या दुल्हन दोनों या एक की मृत्यु हो चुकी होती है। हालांकि यह मैरिज चीन में भी काफी होती है। जिन परिवारों में कोई जवान लड़का अगर अविवाहित मर जाता है तो वे 'घोस्ट मैरिज' का सहारा लेते हैं, भले ही यह कितना भी खर्चीला क्यों नहीं हो। वहीं दूसरी तरफ जिन परिवारों में महिलाएं मर जाती हैं, उनके लिए 'गोस्ट मैरिज' मृत बेटी के लिए बढ़िया माना जाता है क्योंकि इसके बिना उचित तरीके से उनके अंतिम संस्कार की इजाजत नहीं मिलती।

कैसी-कैसी शादी! नॉर्मली पंसद नहीं किए जाते शादी के ये 7 तरीके

2. Posthumous marriage :-
साल 1959 में फ्रांसीसी राष्ट्रपति चार्ल्स गेले दक्षिणी फ्रांस के एक शहर फ्रीजुस का दौरा कर रहे थे। इस शहर में बांध के टूटने की वजह से सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। चार्ल्स गेले जब घटनास्थल का जायजा ले रहे थे तभी वहां एक महिला आई और उसने राष्ट्रपति के सामने अपने मरे हुए मंगेतर के साथ शादी करने की इच्छा जताई। इस महिला के मंगेतर की इसी हादसे में मौत हो गई थी। तब राष्ट्रपति गेले ने सिर्फ उसकी इच्छा पूरी की साथ ही एक ऐसा मैरिज लॉ तैयार करवाया जिसमें कोई भी अपने मरे हुए फियांसे से शादी कर सकता है।

कैसी-कैसी शादी! नॉर्मली पंसद नहीं किए जाते शादी के ये 7 तरीके

3. Temporary marriage :-
अरब में इस तरह की शादी का काफी चलन है। यह एक तरह से टंपरेरी शादी होती है। इसमें मैरिज कब तक चलेगी और दहेज कितना दिया गया, इसकी जानकारी लिखित रूप से दी जाती है। एक बार जब कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाता है तो दोनों पार्टनर अलग-अलग हो जाते हैं। वैसे इस प्रथा को लेकर मुस्लिमों में काफी विरोध होता है। कुछ इसे प्रॉस्टीट्यूशन से जोड़कर देखते हैं।

कैसी-कैसी शादी! नॉर्मली पंसद नहीं किए जाते शादी के ये 7 तरीके

4. Misyar marriage :-
इसे 'ट्रैवलर मैरिज' के नाम से भी जाना जाता है। इसमें किसी भी पुरुष को किसी भी महिला के साथ यौन संबंध बनाने की इजाजत दे दी जाती है और यह परमीशन धर्म गुरु द्वारा दी जाती है। हालांकि इसमें एक शर्त यह है कि यह जोड़ा साथ में कभी नहीं रह सकता। इसके अलावा इनका एक-दूसरे की प्रॉपर्टी पर कोई हक नहीं होता।

कैसी-कैसी शादी! नॉर्मली पंसद नहीं किए जाते शादी के ये 7 तरीके

5. Walking marriages :-

चीन में इस तरह की शादी काफी होती है। हालांकि इसमें कपल को पति-पत्नी का दर्जा तो नहीं मिलता लेकिन समाज इस शादी को अवैध नहीं माना जाता है। इसे 'वॉकिंग मैरिज' इसलिए कहा जाता है कि यदि कोई पुरुष किसी महिला को पसंद करता है तो उसे रिझाने के लिए उसके घर के बाहर खड़ा रहता है। यदि महिला को उसका प्यार सच्चा लगता है तो वह उसे अपने घर के अंदर आने की इजाजत दे देती है। इसके बाद अंदर जाकर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनते हैं, ऐसे में जो बच्चे पैदा होते हैं उनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी महिला के परिवार की होती है। इस प्रथा में पुरुषों की कई-कई महिलाओं से संबंध बन जाते हैं।

कैसी-कैसी शादी! नॉर्मली पंसद नहीं किए जाते शादी के ये 7 तरीके

6. Avunculate marriage :-
इस तरह की शादी को लेकर अलग-अलग देशों के अपनी राय है। लेकिन अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, आस्ट्रिया, रूस और मलेशिया में इस शादी को कानूनी मान्यता मिली है। इस शादी में चाचा अपनी भतीजी, तो वहीं चाची अपने भतीजे से शादी कर सकती हैं।

कैसी-कैसी शादी! नॉर्मली पंसद नहीं किए जाते शादी के ये 7 तरीके

7. Group marriage :-
जैसा कि इसका नाम है, यहां शादी करने का तरीका भी कुछ ऐसा ही है। इसमें एक ग्रुप बनाया जाता है जिसमें कपल अपने-अपने पार्टनर के साथ शादी करते हैं। लेकिन उसके बाद यह साथ में रहकर एक-दूसरे की पार्टनर के साथ सेक्स करने को लेकर फ्री रहते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि ये भरोसेमंद नहीं होते, इनका कल्चर ही ऐसा है। वैसे इस तरह की शादी को किसी भी देश में अभी तक मान्यता नहीं मिली है, लेकिन यूएस में इस तरह के मामले काफी देखने को मिलते हैं।

कैसी-कैसी शादी! नॉर्मली पंसद नहीं किए जाते शादी के ये 7 तरीके

Spark-Bites News inextlive from Spark-Bites Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk