- वन विभाग चार करोड़ 30 लाख पौधे लगाएगा

- 22 सरकारी विभाग मिलकर बाकी पौधे लगाएंगे

LUCKNOW:

पर्यावरण को स्वच्छ बनाए जाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वन विभाग को 15 अगस्त तक प्रदेश भर में 11 करोड़ पौधे लगाएगा। वन विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। वन विभाग ने प्लांटेशन का काम पूरा कर लिया, 15 अगस्त को सिर्फ 30 प्रतिशत ही रोपण करना है। यह जानकारी वन मंत्री दारा सिंह ने दी।

प्लांटेशन रिकॉर्ड के लिए नहीं

उन्होंने बताया कि प्लांटेशन किसी तरह का रिकॉर्ड बनाने के लिए नहीं बल्कि पर्यावरण की रक्षा के लिए किया जा रहा है। रिकॉर्ड पौधा लगाए जाने के लिए जन अभियान छेड़ा जाएगा। इस अभियान में वन विभाग के अलावा 22 सरकारी विभाग से लेकर युवा और किसान को भी जोड़ा गया है। इस बार अभियान में एक करोड़ पौधे पीपल की होंगे। अन्य पौधे छायादार और फलदार पौधा होंगे। उत्तर प्रदेश वन विभाग के विभागाध्यक्ष एसके उपाध्याय ने बताया कि वन विभाग 243 करोड़ में चार करोड़ 30 लाख पौधे लगा रहा है। इस बार छायादार और फलदार वृक्षों के लिए प्लांटेशन होगा। अगली बार प्लांटेशन में फलदार पौधों को अधिक शामिल किया जाएगा।

बढ़ाया गया लक्ष्य

वन राज्य मंत्री दारा सिंह ने बताया कि इस साल नौ करोड़ 16 लाख पौधा लगाने के लक्ष्य को बढ़ाकर 11 करोड़ 26 लाख कर दिया है। छह करोड़ 96 लाख पौधे 22 सरकारी विभाग मिल कर लगाएंगे। दो करोड़ पौधे अब तक लगाए जा चुके है। सरकारी और प्राइवेट नर्सरियों में पांच इंच से लेकर पांच फिट तक पौधो प्लांटेशन के लिए पौधे पहुंचाए जा चुके हैं। गंगा हरीतिमा अभियान के अंतर्गत वृक्ष भंडार एवं वृक्ष दान से प्राप्त पौधों को नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है।