Ram temple

राम मंदिर अयोध्या
श्री राम की जन्म भूमि कही जाने वाले उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयु नदी के किनारे बसा राम मंदिर खासा प्रसिद्ध है और आजकल बाबरी मस्जिद के चलते विवादों में घिरा हुआ है। 

Ram temple

जम्मू का रघुनाथ मंदिर
जम्मू के रघुनाथ मंदिर का निर्माण 1822 से लेकर 1860 के बीच हुआ था। इस मंदिर के सर्पिल आकार स्तंभों पर सोने की परत चढ़ी हुई है।

Ram temple

श्री सीताराम स्वामी मंदिर भद्राचलम
आंध्रप्रदेश के खम्मण जिले के भद्राचलम शहर में स्थित प्रसिद्ध श्री सीताराम स्वामी मंदिर गोदावरी के तट पर ठीक उसी स्थान पर निर्मित है जहां सीता की तलाश में दक्षिण की ओर यात्रा करते हुए श्री राम पहुंचे थे। 

Ram temple

त्रिप्रायर श्रीरामा मंदिर
केरल के दक्षिण-पश्चिमी शहर त्रिप्प्रयार में त्रिपायर नदी के किनारे स्थित ये मंदिर कोडुन्गल्लुर का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां श्री राम की पूजा विष्णु के सातवें अवतार के रूप में की जाती है।

Ram temple

श्रीतिरुनारायण स्वामी मंदिर
कर्नाटक के मांड्या जिला की तहसील पांडवपुरा में मेलुकोट स्थान है जहां यदुगिरी नाम की छोटी सी पहाड़ी पर स्थित है श्रीतिरुनारायण स्वामी मंदिर। 

 

Ram temple

थिरुवंगड श्रीरामस्वामी मंदिर
केरल में कण्णूर जिले के थालास्सेरी स्थान पर श्री राम का थिरुवंगड मंदिर है। इसकी छत पर तांबे की चादर बिछी हुई है। 

Ram temple

 

हरिहरनाथ मंदिर
कहते हैं कि हरिहरनाथ मंदिर का निर्माण स्वंय भगवान श्री राम ने सीता स्वंयवर में जाते समय अपने आराध्य भगवान विष्णु को समर्पित करते हुए बनवाया था। बाद में मंदिर के वर्तमान स्वरूप का निर्माण राजा राम नारायण जीर्णोद्धार के दौरान करवाया था। 

Ram temple

रामवन सतना
अपने वन गमन के दौरान श्री राम अत्रि ऋषि के आश्रम से मध्यप्रदेश में सतना पहुंचे जहां वो विभिन्न ऋषियों के आश्रम में गए और वहीं से आगे वे दंडकारण्य की ओर बढ़े। इसी स्थन को रामवन कहा गया। 

Ram temple

चित्रकूट धाम
चित्रकूट धाम मंदाकिनी नदी के किनारे पर बसा भारत के सबसे प्राचीन तीर्थस्थलों में एक है। माना जाता है कि भगवान राम ने सीता और लक्ष्मण के साथ अपने वनवास के चौदह वर्षो में ग्यारह वर्ष चित्रकूट में ही बिताए थे।

inextlive from Spark-Bites Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk