न्‍यू ईयर सेलिब्रेट करने की ये अजीबो-गरीब परंपराएं गुदगुदा देंगी आपको भी
ऐसा होता है इटली में
इटली में एक कहावत बेहद प्रचलित है 'out with the gold'। इसका मतलब है कि बाहर फेंकने से अच्छा और कुछ नहीं। इटली वासियों ने ये कहावत खासकर न्यू ईयर ईव के लिए बनाई है। इस आधार पर यहां मान्यता है कि नए साल की शाम को घर की खिड़की से कोई भी पुराना सामान फेंका जाए। फिर वो टोस्टर, पैन, टीवी कुछ भी हो सकता है। ऐसा करने के पीछे मान्यता है शुरू होने वाले नए साल में नई चीजों के लिए जगह बनाने की।


न्‍यू ईयर सेलिब्रेट करने की ये अजीबो-गरीब परंपराएं गुदगुदा देंगी आपको भी
एस्टोनिया में करना होता है ये
एस्टोनिया के लोग तो न्यू ईयर ईव में जो करते हैं वो आपको जरूर चौंका देगा। आपने लोगों को लकड़ी की किसी अलमारी में किराने का सामान रखते जरूर देखा होगा। वहीं एस्टोनिया में अलमारी का जो इस्तेमाल न्यू ईयर ईव पर करते हैं, वो आपकी आंखें भी खोल देगा। यहां न्यू ईयर की ईव पर खाने की सात, नौ या 12 डिशेज को अलमारी के अंदर रखते हैं। ऐसा करने के पीछे यहां के लोगों की मान्यता है कि जितनी डिशेज आप अलमारी में रखेंगे, उतना ही लक आपका नया साल आपके लिए लेकर आएगा। लोग ऐसा मानते हैं कि 31 दिसंबर की रात को उनके पूर्वजों की आत्मा उनके घर में खाना खाने आती है। ये खाना अलमारी में उन्हीं के लिए रखा जाता है। ऐसे में वो अपने पूर्वजों की पसंद का ही खाना बनाकर अलमारी में रखते हैं।


न्‍यू ईयर सेलिब्रेट करने की ये अजीबो-गरीब परंपराएं गुदगुदा देंगी आपको भी
ब्राजील की ये प्रथा है सबसे हटकर
ब्राजील में न्यू ईयर ईव सेलिब्रेट करने के दो तरीके हैं। पहला तो ये है कि यहां सफेद कपड़े पहनकर लोग आधी रात में समंदर में उतरते हैं। समंदर की सात लहरों के बीच से होकर इनको वापस आना होता है। ऐसा करने के पीछे इन लोगों की मान्यता है समुद्र के देवता येमांजा को खुश्ा करने की। कहते हैं कि समंदर की सात लहरें साल की सात बड़ी दुआओं की प्रतीक हैं। सात लहरों को छूने से ये सात दुआएं भी पूरी होती हैं और पूरा साल सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं कुछ लोग फूल, गहने और दूसरे तरह के तोहफे लेकर नांव पर बैठते हैं। नांव से ये लोग रात के ठीक 12 बजे समंदर के बीच में पहुंचते हैं। इन लोगों की मान्यता है कि अगर लहरों के सहारे ये लोग वापस किनारे पर पहुंच गए तो पूरा साल ईश्वर इनको गुड लक देंगे। वहीं अगर गुड लक न मिलना हुआ तो लहरें इनको वापस किनारे पर आने ही नहीं देंगी।


न्‍यू ईयर सेलिब्रेट करने की ये अजीबो-गरीब परंपराएं गुदगुदा देंगी आपको भी
स्पेन में ये मान्यता हैरत में डालेगी आपको
स्पेन में न्यू ईयर ईव पर लाल रंग के अंडरवियर का जोड़ा खरीदने की मान्यता है। यहां के लोगों का ऐसा मानना है कि ये करने से नए साल में गुड लक आपके पास आता है। कुल मिलाकर लाल रंग यहां के लोगों के लिए सौभाग्य का सूचक है।


न्‍यू ईयर सेलिब्रेट करने की ये अजीबो-गरीब परंपराएं गुदगुदा देंगी आपको भी
इक्वेडोर में ये पुतले लाते हैं गुड लक
आप अगर न्यूजीलैंड और ब्रिटेन का Guy Fawkes Night उत्सव नहीं देख पाए हैं, तो कोई बात नहीं। न्यू ईयर ईव पर इक्वेडोर का ट्रिप प्लान कर लीजिए। यहां न्यू ईयर ईव पर भी कुछ ऐसा ही होता है। यहां नए साल की पहली शाम को लोग मशहूर लोगों के बड़े-बड़े पुतले बनाते हैं। इन पुतलों को शाम ढलते ही लोग आग जलाकर उसमें डाल देते हैं। ऐसा करने के पीछे इन लोगों की मान्यता है कि वो इन पुतलों के रूप में अपनी बुराइयों को जला रहे हैं। इस तरह से आने वाले पूरे 12 महीने यहां लोगों को गुड लक और खुशियां मिलती हैं।


न्‍यू ईयर सेलिब्रेट करने की ये अजीबो-गरीब परंपराएं गुदगुदा देंगी आपको भी
स्पेन में कुछ जगह होता है ऐसा भी
स्पेन में रहने वाले लोग न्यू ईयर ईव में रात के 12 बजे के 12 सेकेंड पहले से सेलिब्रेशन शुरू करते हैं। 12 सेकेंड पहले वो हर एक सेकेंड में एक-एक अंगूर निकलते हैं। ऐसा करने के पीछे मान्यता है कि घड़ी की टिक-टिक के साथ अगर वो सभी अंगूर ठभ्क 12 बजे तक निगल जाते हैं तो नया साल इनके लिए गुड लक लेकर आएगा।


न्‍यू ईयर सेलिब्रेट करने की ये अजीबो-गरीब परंपराएं गुदगुदा देंगी आपको भी
फिनलैंड में देखते हैं अपना भाग्य
फिनलैंड में सिर्फ एक टूटा हुआ शीशा ही इन लोगों के लिए बैड लक नहीं लाता। यहां के लोगों के लिए न्यू ईयर ईव किसी मैजिकल नाइट से कम नहीं होती। ये लोग यहां मैटल के टुकड़े को पिघलाते हैं। उसके बाद उसको घोड़े के नाल का आकार देते हैं। स्टोव में मैटल को इस शेप में पिघलाने के बाद पानी में डाल दिया जाता है। उसके बाद ये पूरी तरह से ठोस हो जाता है। ऐसा करने के पीछे यहां मान्यता है कि ये आपके लिए पूरे साल गुड लक लेकर आएगा।


न्‍यू ईयर सेलिब्रेट करने की ये अजीबो-गरीब परंपराएं गुदगुदा देंगी आपको भी
डेनमार्क में होता है ये
आप अपने घर के टूटे बर्तनों को फेंक देते होंगे। डेनमार्क के लोग ऐसा नहीं करते। ये इन टूटे हुए बर्तनों को साल भर संभाल कर रखते हैं। न्यू ईयर ईव पर लोग टूटे बर्तनों को अपने पड़ोसियों के दरवाजे पर फेंकते हैं। आमतौर पर सुबह-सुबह दरवाजे पर टूटे बर्तन मिलने को लोग खराब मानते हैं। डेनमार्क में ऐसा नहीं होता। यहां न्यू ईयर की सुबह जब आपको अपने दरवाजे पर ये सब मिलता है तो वो पूरे साल सौभाग्य का सूचक माना जाता है।


न्‍यू ईयर सेलिब्रेट करने की ये अजीबो-गरीब परंपराएं गुदगुदा देंगी आपको भी
फिलीपींस में लोग मानते हैं ऐसा
फिलीपींस में गोल आकार की चीजों को लोग सौभाग्य का प्रतीक मानते हैं। यहां लोग न्यू ईयर ईव पर 12 फलों को इकट्ठा करते हैं। हर फल हर एक महीने का सूचक माना जाता है। इन 12 फलों को टेबल पर सजा दिया जाता है। ये 12 फल इनके जीवन में 12 महीने की सुख समृद्धि लेकर आता है। इन गोल आकार के फलों को सजाने के साथ ही लोगों के बीच यहां गोल आकार की ज्वैलरी पहनने का भी रिवाज है। ऐसे में ये गोल आकार की पोलकी वाली ज्वैलरी भी पहनते हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk