भारतीयों के इन 9 अनोखे वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को तोड़ना है नामुमकिन

1- 37 वर्षीय कलामंडलम हेमलता को केरला की डॉन्सिग क्वीन कहा जाता है। उन्होंने लगातार 123 घंटे 15 मिनट तक डॉन्स किया। उन्होंने लगातार पांच दिन तक बिना सोये और बिना टीवी के यह रिकॉर्ड बनाया।

भारतीयों के इन 9 अनोखे वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को तोड़ना है नामुमकिन

2- गुजरात की सौम्या ठक्कर और शकुन्तला पांडया ने रोड एक्सीडेंट को बचाने के लिए सबसे बड़ा 3डी जेब्रा बनाया। आप बहुत तेज कार चला रहे हैं अचानक आप ब्रेक लगाते हैं क्योकि आप खुद को जमीन में जाता हुआ देख रहे हैं। यह कारण रोड सेफ्टी के लिए कितना मददगार साबित होगा।

भारतीयों के इन 9 अनोखे वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को तोड़ना है नामुमकिन

3- हैदराबाद के रहने वाले खुर्शीद हुसैन के पास सात सालों तक अपनी नाक से टाइपिंग करने का रिकॉर्ड है। वह अपनी नाक की सहायता से 47 सेकेंड में 103 करेक्टर टाइप कर लेते हैं। यह उन लोगों की अपेक्षा काफी तेज है जो हाथों से टाइप करते है।

भारतीयों के इन 9 अनोखे वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को तोड़ना है नामुमकिन

4- बिसलेरी ने 1.1 मिलियन प्रयोग की हुई प्लास्टिक बॉटल्स को 105 स्कूल और दो लाखा बच्चों की सहायता से रिसाइकिल किया है। यह स्वच्छ भारत अभियान के तहत बिसलेरी ने 25 हजार किलो प्लास्टिक बॉटल्स इकठ्ठी की। इससे पहले यूएस के एक स्कूल के बच्चों ने दस हजार बॉटल्स को इकत्र किया था ।

भारतीयों के इन 9 अनोखे वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को तोड़ना है नामुमकिन

5- सबसे लंबी मुच्छों का रिकॉर्ड भी 58 वर्षीय रामसिंह चौहान के पास है। उन्होंने 1970 से कभी अपनी मुच्छें नहीं बनाई और अब वो 14 फिट की हैं।

भारतीयों के इन 9 अनोखे वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को तोड़ना है नामुमकिन

6-विश्व की सबसे बड़ी जलेबी बनाने का रिकॉर्ड मुंबई के पास है। यह 18 किलो की जलेबी 9 फिट बार घुमाई गई थी। शैफ संजीव कपूर भी उस समय मौजूद थे जब यह विश्व कीर्तिमान बनाया गया। जलेबी को बनाने में 53 मिनट का समय लगा। लेकिन इसे खाने में मात्र 40 मिनट का समय लगा जो खुद एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

भारतीयों के इन 9 अनोखे वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को तोड़ना है नामुमकिन

7- साउथ इंडियन फिल्म बाहुबली द बिगिनिंग का पोस्टर कोच्ची में प्रयोग किया गया था। पोस्टर ने पचास हजार स्क्वायर फिट का एरिया कवर्ड किया था। यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।

भारतीयों के इन 9 अनोखे वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को तोड़ना है नामुमकिन

8- कोलकाता की देशप्रिया पार्क पूजा कमेटी ने 2015 में सबसे बड़ी दुर्गा जी की मूर्ति तैयार की थी। इस मूर्ति को बनाने में 40 कलाकारों ने दो माह का समय लिया था। मूर्ति को बनाने में 50 लाख रूपये का खर्च आया था।

भारतीयों के इन 9 अनोखे वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को तोड़ना है नामुमकिन

9- विश्व की सबसे महंगी शादी का रिकॉर्ड भी भारतियों के ही पास है। भारतीय शादियां अपनी भव्यता और खूबसूरती के लिए मशहूर होती हैं। बिजिनेस टायकून लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनीसा मित्तल ने इनवेस्टमेंट बैंकर अमित भाटिया से 2014 में शादी की थी। उस समय शादी में 439 करोड़ रूपये खर्च किए गए थे।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk