PATNA: विश्व हिन्दू परिषद अब राजधानी के गरीब हिन्दू परिवारों का मुफ्त इलाज कराएगी। इसके लिए इंडिया हेल्थ लाइन की तैयारी की जा रही है। यह सेवा अभी देश के दस महानगरों में मिल रही है चार माह में पटना को भी इस सुविधा से लैस कर दिया जाएगा। इसके बाद यहां के गरीब लोग बड़े डाक्टरों से नि:शुल्क उपचार करा सकेंगे। विहिप के बिहार-झारखंड क्षेत्र संगठन मंत्री राजेंद्र ने आई नेक्स्ट के साथ विशेष बातचीत में यह जानकारी दी है।

- भ्भ् हजार गांवों में बांट रहे ज्ञान

संगठन मंत्री ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद हिन्दू धर्म संस्कृति, मंदिर, भारत माता, गौ माता, गीता गायत्री धर्म ग्रंथ व हिंदू समाज की सेवा के लिए देश भर में म्0 हजार सेवा कार्य का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही देश के भ्भ् हजार गांवों के अंदर एकल विद्यालय का संचालन कर ज्ञान बांटने का काम किया जा रहा है।

- सहायता के लिए हिन्दू हेल्प लाइन सेवा

राजेंद्र ने कहा कि देश में विहिप हिन्दू हेल्प लाइन सेवा चल रही है। इसके माध्यम से देश के किसी भी प्रांत के किसी भी प्रखंड के किसी बंधु के आरोग्य, प्रवास, शासन प्रशासन, कानून व्यवस्था और धार्मिक दृष्टि से आवश्यक मामला है उसका निदान कराकर सहायता की जाएगी। विश्व हिंदू परिषद के प्रशिक्षण भी होने को है जो बिहार और विहिप के लिए पहली बार इतिहास के रूप में है। उन्होंने कहा कि बिहार में सक्रियता और हिंदू सेवार्थ लगातार काम किए जा रहे हैं।