9 करोड़ रुपये में बिका कंकाल
डायनासोर के कंकाल को भारतीय रुपए के हिसाब से 9 करोड़ में फ्रांस के एक नीलामीघर ने नीलाम किया है। इसे फ्रांस के ही एक शख्स ने खरीदा है।  उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। ये कंकाल उस डायनासोर का है जो कान के नाम से मशहूर है। ये साबुत कंकाल सात मीटर लंबा और करीब 2 मीटर ऊंचा है। ये दुनिया के पांच पूरी तरह से सुरक्षित मिले कंकालों में से एक है।

एलोसॉरोस प्रजाति का है कंकाल
कान डायनासोर एलोसॉरोस नाम की जिस प्रजाति से है। ये प्रजाति धरती पर करीब 15 करोड़ साल पहले पाई जाती थी। ये डायनासोर प्रजाति मांसाहारी प्रजाति के थे। इनका जबड़ा मजबूत, दांत नुकीले और धारदार पंजे होते थे जिनसे ये अपने शिकार को दाबोच कर पल भर में उसकी जान ले लिया करते थे। छोटे होने के कारण कई बार ये बड़े शिकारी डायनासोर का खुद भी शिकार बन जाते थे।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk