अपने से आधी उम्र की लड़की पर दे बैठे दिल, मोबाइल नंबर शेयर करने में फंसे, पहुंचे थाने

PRAYAGRAJ: किसी से दिल लग जाए तो मोहब्बत उम्र का गैप नहीं देखती। लोकलाज भूलकर अपनी पसंद के पीछे हाथ धोकर पड़ जाते हैं। आंख तब खुलती है जब सामने वाला ठुकरा देता, लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है। लोहिया मार्ग के रहने वाले एकाउंटेंट के साथ ऐसा ही हुआ। पड़ोस की अपने उम्र से आधी उम्र की लड़की से उन्हें प्यार हो गया। खैर कन्या ने उनकी मोहब्बत को ठुकराने के साथ उन पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। मामला थाने में पहुंच चुका है। इतना ही नहीं, एकाउंटेंट की शादी शुदा जिंदगी और बैंक की नौकरी पर खतरा मंडराने लगा है।

आधे उम्र की लड़की पर डाल रहे थे डोरा

मूलरूप से महाराष्ट्र के रहने वाले 32 वर्षीय अरिहंत (काल्पनिक नामम) कैंट एरिया स्थित एक सरकारी बैंक में एकाउंटेंट हैं। वह कुछ दिनों पहले ही प्रयागराज ट्रांसफर होकर आये हैं। वह पत्‍‌नी और एक बच्ची के साथ किराये के मकान में लोहिया मार्ग पर रहते हैं। एकाउंटेंट को अपने से आधी उम्र की लड़की पसंद आ गई जो इसी एरिया की रहने वाली है। किशोरी पर फिदा अरिहंत भूल गये कि सामने वाली की उम्र क्या है। वर्तमान में उनकी पत्‍‌नी और बेटी अपने मायके महाराष्ट्र गयी थी। अकेले रह रहे एकाउंटेंट ने शुक्रवार को किशोरी को प्रपोज करने के लिए एक लेटर दिया। संयोग से उन्हें ऐसा करते हुए पड़ोसी ने देख लिया और इसकी जानकारी किशोरी के पिता को दे दी। पिता ने पूछताछ की तो बेटी ने एकाउंटेंट की हरकतों से पिता को अवगत करा दिया।

किशोरी का पिता पहुंच गया थाने

यह जानकारी होने पर किशोरी के पिता के कान खड़े हो गये। वह इसकी शिकायत लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंच गये। थाने में उनका आरोप था कि एकाउंटेंट अक्सर किशोरी को टॅच करने की कोशिश करते हैं और बहाना ढूंढते रहते हैं। किशोरी के नजदीक आने के लिए उन्होंने उनके पैरेंट्स के सामने उसे ट्यूशन देने की पेशकश भी की थी।

आरोपित ने कहा हर शर्त मंजूर

मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने आरोपित एकाउंटेंट को थाने तलब कर लिया। इसकी सूचना मिलने पर बैंककर्मी भी थाने पहुंच गये। इसके बाद शुरू हो गया समझौते के लिए प्रेशर बनाने का दौर। पीडि़ता के पिता इसके लिए तैयार नहीं थी। फाइनली उन्होंने चेतावनी दी कि तीन घंटे के अंदर वह मोहल्ला छोड़ जाएं। इसके बाद भी समझौते का रास्ता साफ नहीं हुआ था। आरोपित को थाने पर बैठाकर रखा गया था। पुलिस का कहना था कि आरोपित अपने बैंक प्रबंधक द्वारा माफीनामा दिलवाते हैं तो आगे देखा जाएगा।

लड़की के पिता सीओ के पास गए थे। सीओ ने जांच करने का आदेश दिया। इसके बाद बैंक कर्मचारी को थाने लाया गया। पूछताछ की जा रही है। आगे जैसे तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अरविंद सोनकर,

चौंकी इंचार्ज, थार्नहिल