एलियन की शक्ल का है बच्चा

यूपी में कुशीनगर जनपद स्थित पडरौना तहसील के काटी गांव के निवासी रंजीत चौहान की पत्नी शैल देवी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। यह बच्चा किसी दूसरे ग्रह का लग रहा है। एलियन की शक्ल के इस बच्चे को देखने के लिए भरी भीड़ लग गई है। इस बच्चे की आंख, नाक, कान और हाथ अविकसित हैं। परिजनों का कहना है कि बच्चे की मां को गर्भावस्था के दौरान किसी तरह की दिक्कत नहीं थी और इसका जन्म भी नॉर्मल हुआ है। डॉक्टरों की राय में मां-बाप के जीन में गड़बड़ी के कारण इस तरह का बच्चा जन्मा हुआ है।

बच्चे के शरीर पर किराटिम लेयर

बच्चे के शरीर पर किराटिम लेयर लगा हुआ है। डायमंड सेप में हो जाने के कारण बच्चे की स्किन को ऑक्सीजन मिल रहा है। जिससे वह अभी भी जीवित है। परिजन इस बच्चे के जन्म लेने के बाद काफी निराश हैं। इस विचित्र बालक के जन्म के बाद परिजन अनहोनी की आशंका से घिरे हुए हैं। डॉक्टरों का मानना है कि इस बच्चे का जन्म मेडिकल सांइस की चमत्कारिक घटना है। भारत में इस तरह के दूसरे बच्चे की जन्म हुआ है। पहला बच्चा नागपुर में जन्मा था। डॉक्टरों के अनुसार मां-बाप के जीन में हुए म्यूटेशन के कारण बच्चों में यह विकृति आती है।  बच्चे के शरीर के ऊपर किराटिम लेयर बना होता है जिससे बच्चे की त्वचा ऑक्सीजन नहीं ले पाती है। जिससे कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत हो जाती है।  24 घंटे बाद भी बच्चे का जीवित होना किसा चमत्कार से कम नहीं है।

Weird News inextlive from Odd News Desk