गुरुवार को ठीक हुए तीन पेशेंट किये गए डिस्चार्ज

<गुरुवार को ठीक हुए तीन पेशेंट किये गए डिस्चार्ज

PRAYAGRAJ: PRAYAGRAJ: एमएलएन मेडिकल कॉलेज की लैब से देर शाम जारी हुई रिपोर्ट में मुंबई से लौटा एक फ्9 साल का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। क्ख् मई को वह अपने भाई के साथ सोरांव थाने के गोहरी गांव लौटा था। इसके बाद तबियत खराब होने पर उसे कालिदंीपुरम में क्वारंटीन किया गया था। गुरुवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोटवा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

नवजात एवं नर्स की रिपोर्ट भी निगेटिव

एसआरएन हॉस्पिटल के कोविड वार्ड में तैनात नर्स कुछ दिन पहले संक्रमित हो गई थी। उनका इलाज हॉस्पिटल में ही किया जा रहा था। गुरुवार को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई , पर उन्हें दो दिन अभी एहतियातन अस्पताल में रहना होगा। इसके बाद सबकुछ ठीक रहा था तो नर्स को डिस्चार्ज कर दिया जायेगा। वहीं ब्8 घंटे पहले जन्मा नवजात की रिपोर्ट भी गुरुवार को निगेटिव आयी, जबकि उसकी मां पाजिटिव है। जिसका इलाज एसआरएन हॉस्पिटल में चल रहा है। गुरुवार को बच्चा परिजनों को सौंप दिया गया। गौरतलब है कि मंगलवार को प्रतापगढ़ की गर्भवती कोरोना पॉजिटिव महिला को एसआरएन अस्पताल में एडमिट किया गया था।

गोहरी गांव बन सकता है नया हॉट स्पाट

जानकारी के मुताबिक वह मुंबई से आने के बाद संभवत वह अपने गांव गया था। इसकी जानकारी होने के बाद देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम गोहरी पहुंच गई और पूछताछ शुरू की। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गोहरी गांव को हॉटस्पाट में तब्दील करने की पूरी संभावना है। इस तरह से प्रयागराज में कुल ख्फ् हॉटस्पाट हो जाएंगे। जबकि शाम को कोटवा हॉस्पिटल से करछना के एक युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया। कुल मिलाकर गुरुवार को तीन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें से दो एसआरएन हॉस्पिटल और एक कोटवा में भर्ती था।

क्ख् मई को मुंबई से लौटा व्यक्ति जांच में संक्रमित पाया गया है। उसके गांव को हॉटस्पाट में तब्दील करने की तैयारी हो रहा है क्योंकि पता चला है कि वह लौटने के बाद गांव गया था। गुरुवार को कुल तीन मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

डा। ऋषि सहाय, नोडल कोविड क्9