छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर चार निवासी मोहित कुमार (24) की मंगलवार की रात को चांडिल में हत्या कर दी गई। मंगलवार की शाम से ही वह लापता था। बुधवार को चांडिल थाने की पुलिस ने उसका शव बरामद किया। शव को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) स्थित पारडीह काली मंदिर से करीब 700 मीटर की दूरी पर दलमा की ओर जाने वाली सड़क पर बनी आसनबनी गांव की नहर किनारे सुबह-सुबह बरामद किया गया। उसकी बाइक भी वहीं सामने खड़ी मिली। पुलिस ने हत्या के मामले में मृतक के मित्र राजा सिंह समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। राजा मानगो रोड नंबर सात हलधर नरायण कॉलोनी निवासी है। बुधवार को ही शव का पोस्टमार्टम सरायकेला में किया गया।

डाबर कंपनी में था सेल्समैन

मोहित कुमार की शादी अगले साल अप्रैल महीने में होनी थी। इसके लिए छेका भी हो चुका था। वह डाबर कंपनी का सेल्समैन था। उसके भाई शत्रुघ्न कुमार सिंह ने बताया कि भाई (मोहित) के शरीर में कहीं चोट के निशान नहीं हैं। उसकी गर्दन की हड्डी टूट हुई है। आशंका है कि गर्दन मरोड़ कर उसकी हत्या की गई है। वह मंगलवार को दोपहर एक बजे घर से पार्टी मनाने की बात कहते हुए निकला था। राजा सिंह उसके साथ ही था। शाम सात बजे भाई से बातचीत हुई थी। इसके बाद उसका कोई अता-पता नहीं चला। रात भर वे लोग मोहित की तलाश करते रहे। बुधवार सुबह एक परिचित से जानकारी दी कि उसकी लाश मिली है। कुछ समय बाद पुलिस से सूचना मिली। परिवार के लोग वहां गए। उसके पर्स में उसकी आइडी कार्ड भी मिली है।

फोन आने पर निकला था मोहित

पुलिस ने राजा सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि सरायकेला-खरसावां जिले में पड़ने वाले पारडीह कालीमंदिर के पास स्थित भूतनाथ होटल में मोहित कुमार उसके साथ ही था। होटल से उन्होंने चिकन चिल्ली खरीदा। उस समय साढ़े सात बज रहे थे। इसी बीच मोहित के मोबाइल पर फोन आया। इसके बाद मोहित उसे छोड़कर चला गया।

हत्या कहीं ओर की गई

चांडिल थाना प्रभारी रतन सिंह की मानें तो घटनास्थल को देखकर कहीं से यह नहीं लगता कि युवक की हत्या शव के बरामदगी स्थल पर की गई है। हत्या कहीं ओर की गई है। हत्या का साक्ष्य छुपाने को शव को लाकर वहां फेंका गया है। भूतनाथ होटल वाले से भी पूछताछ की गई है। मृतक के परिजनों का बयान नहीं लिया जा सका है।