पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय (ज्योतिर्विद्)। Aaj Ka Rashifal 11 April 2022 in Hindi - Dainik Rashifal: मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : भौतिक सुख सम्पदा में वृद्वि होगी, धन का आवक बढ़ेगा, स्वास्थ प्रभावित रहेगा, प्रेम एवं संतान मध्यम रहेगा। आज किसी तरह का निवेश ना करें।

वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : स्वास्थ ठीक रहेगा परन्तु नसों एवं त्वचा सम्बन्धी परेशानी हो सकती है, प्रेम में कलह सम्भव है, व्यापार ठीक है। आज मानसिक चंचलता ना करें।

मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : प्रेम एवं संतान की स्थिति में सुधार होगा, शारीरिक स्थिति मध्यम है, आय में आशातीत सफलता मिलेगी। आज व्यवसायिक साझेदार से ना उलझें।

कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, व्यवसायिक सफलता मिलेगी, प्रेम एवं संतान की स्थिति ठीक नही रहेगी। आज क्रोध को अनियंत्रित ना होने दें।

Born Today: Shubhangi Atre: TV Actress

सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे, सरकारी तंत्र का साथ होगा, मानसिक परेशानी बढ़ी रहेगा, अज्ञात भय सतायेगा। आज नयी खरीदारी ना करें।

कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आय में आशातीत सफलता मिलेगी, रूका हुआ धन वापस मिलेगा, आय के नवीन श्रोत बनेंगे। आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।

तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : संतान पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी, व्यवसाय अच्छा रहेगा, कोर्ट कचहरी में विजय की सम्भावना है। आज शारीरिक व आर्थिक जोखिम ना लें।

वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : भाग्य साथ देगा, रूका हुआ कार्य चल पड़ेगा, प्रेम एवं व्यापार की की स्थिति काफी अच्छी चल रही है। आज प्रेम में चंचलता ना करें।

धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : स्वास्थ प्रभावित रहेगा, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, प्रेम एवं संतान का साथ होगा, व्यापार ठीक है। आज कठोर भाषा का प्रयोग ना करें।

मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : धन का आवक बढ़ा रहेगा, व्यवसायिक सफलता मिलेगी, प्रेम परवान चढ़ रहा है, रंगीन बने रहेंगे। आज जरूरी कागज़ात पर हस्ताक्षर ना करें।

कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे, व्यवसायिक सफलता मिलेगी, स्वास्थ एवं प्रेम की स्थिति मध्यम है। आज भावनाओं में बहकर निर्णय ना लें।

मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : विद्यार्थियों के लिये अच्छा दिन रहेगा, स्वास्थ ठीक रहेगा परन्तु नीरसता बनी रहेगी, व्यापार अच्छा रहेगा। आज गृह कलह की शुरूआत ना करें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk