पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय (ज्योतिर्विद्)। Aaj Ka Rashifal 14 June 2022 in Hindi - Dainik Rashifal: मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : खर्च की अधिकता के कारण मन परेशान रहेगा, स्वास्थ मध्यम रहेगा, प्रेम एवं संतान का साथ होगा, व्यापार ठीक रहेगा। आज गन्दी भाषा का प्रयोग ना करें।

वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा, चली आ रही परेशानी दूर होगी, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, स्वास्थ ठीक रहेगा। आज खर्च की अधिकता ना करें।

मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : शत्रु परास्त होंगे, रूका हुआ कार्य चल पड़ेगा, स्वास्थ थोड़ा प्रभावित रहेगा, प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। आज व्यवसायिक झगड़े में ना उलझें।

कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : नव प्रेम की शुरूआत सम्भव है, संतान की सेहत पर ध्यान दें, स्वास्थ नरम गरम बना रहेगा, व्यापार में शुभता आयेगी। आज क्रोध में नियंत्रण ना खोयें।

सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी परन्तु घरेलू सुख बाधित रहेगा, प्रेम एवं संतान मध्यम रहेगा, व्यापार अच्छा रहेगा। आज मानसिक दबाव में निर्णय ना लें।

कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : किया गया पुरूषार्थ सार्थक होगा, व्यवसायिक लाभ होगा, स्वास्थ अच्छा रहेगा, प्रेम एवं संतान का साथ होगा। आज मान सम्मान से समझौता ना करें।

तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आर्थिक मामले सुलझेंगे, रूका हुआ धन वापस मिलेगा, स्वास्थ नरम गरम बना रहेगा, प्रेम एवं संतान का साथ होगा। आज पुराने सम्बन्धों की अनदेखी ना करें।

वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : सितारों की तरह चमकेंगे, जिस चीज़ की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगा, प्रेम एवं स्वास्थ का पूरा साथ होगा। आज मानसिक चंचलता ना करें।

धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : मानसिक दबाव बना रहेगा, अज्ञात भय सतायेगा, नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, प्रेम एवं संतान का साथ होगा। आज भावनाओं में बहकर निर्णय ना लें।

मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आर्थिक मामले मामले सुलझेंगे, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, रूका हुआ धन वापस मिलेगा, स्वास्थ अच्छा रहेगा। आज व्यवसायिक साझेदार से ना उलझें।

कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : राज सत्ता पक्ष का साथ होगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे, स्वास्थ अच्छा रहेगा, प्रेम एवं संतान का साथ होगा। आज जुबान अनियंत्रित ना होने दें।

मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : भाग्यवश कुछ काम बनेंगे, यात्रा में लाभ होगा, स्वास्थ ठीक रहेगा, प्रेम एवं संतान का साथ होगा, व्यवसाय अच्छा है। आज किसी तरह का निवेश ना करें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk