पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय (ज्योतिर्विद्)। अगर आज आपका बर्थडे है तो आपके लिए यह वर्ष कुछ इस प्रकार रहेगा : इस वर्ष बेहतर परिणाम दिखाई देंगे। कारोबार में नजर बनाए रखें और लापरवाही से बचें। कल्पनाओं में न खोएं सच के धरातल पर रहें। भूमि से जुड़े मसलों में संभलकर काम करना चाहिए। आप जो काम करेंगे उसमें तारीफ भी मिलेगी।
Born today : Aditya Roy Kapoor, Actor

View this post on Instagram

A post shared by @adityaroykapur


मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ मध्यम रहेगा। काल्पनिक भय के कारण मन परेशान रहेगा। क्या न करें-आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें। वरना परेशानी में पड़ सकते हैं।
वृष राशि - आज का राशिफल (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ अच्छा रहेगा और आर्थिक मामले भी सुलझेंगे। क्या न करें-आज के दिन व्यापार में निवेश ना करें।
मिथुन राशि - आज का राशिफल (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन भाग्यवश आप कुछ काम करेंगे। यात्रा में लाभ होगा। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। क्या न करें-आज के दिन सम्मान से समझौता ना करें। ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है।
कर्क राशि - आज का राशिफल (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। रुका हुआ कोई कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ में भी सुधार रहेगा। क्या न करें-आज के दिन अपनों से कलह ना करें।
सिंह राशि - आज का राशिफल (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन प्रेम एवं संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी, परन्तु व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय नहीं है। क्या न करें-आज के दिन किसी तरह का कोई जोखिम ना लें।
कन्या राशि - आज का राशिफल (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। व्यापार एवं प्रेम अच्छा रहेगा। क्या न करें-आज मानसिक चंचलता को खुद पर हïावी न हïोने दें।
तुला राशि - आज का राशिफल (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। क्या न करें-आज आप किसी से भी झगड़े की शुरुआत ना करें।
वृश्चिक राशि - आज का राशिफल (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। स्वास्थ मध्यम रहेगा, परन्तु प्रेम की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। क्या न करें-आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें ।
धनु राशि - आज का राशिफल (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। स्वास्थ मध्यम रहेगा। सीने में विकार संभव है। क्या न करें-आज के दिन मां की सेहत में कोई लापरवाही ना करें।
मकर राशि - आज का राशिफल (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आपके द्वारा किया गया प्रयास आपको सफलता की तरफ ले जाएगा। स्वास्थ एवं व्यापार की स्थिति अच्छी काफी है। क्या न करें-आज अपनों के स्वास्थ की अनदेखी ना करें।
कुंभ राशि - आज का राशिफल (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आपका स्वास्थ ठीक रहेगा। प्रेम एवं व्यवसाय की स्थिति काफी अच्छी है। वाणी पर नियंत्रण रखें। क्या न करें-आज के दिन जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे ना लगाएं।
मीन राशि - आज का राशिफल (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपका समाजिक कद बढ़ेगा, संतान एवं प्रेम का साथ होगा। स्वास्थ अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज के दिन सरकारी तंत्र से ना उलझें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk