1100 से 800 हुआ दाम
पंडरा बाजार समिति के आलू, प्याज के व्यापारी अजय गुप्ता ने बताया कि थर्सडे को बंगाल, यूपी और पंजाब से 20 ट्रक आलू आया है। इससे थोक मार्केट में आलू के रेट गिर गए हैं। वेडनसडे को जो 50 किलो पुराने आलू का पैकेट 1100 रुपए में बिका था, वह थर्सडे को आठ सौ रुपए बोरी बिका। थोक मार्केट में 20-24 रुपए केजी बिक रहे आलू का रेट अचानक 12 से 16 रुपए प्रति केजी हो गया है। इससे खुदरा मार्केट में भी आलू सस्ता हो गया है। अजय गुप्ता ने बताया कि 10 दिनों के भीतर मार्केट में आलू 10 रुपए किलो मिलने लगेगा।

नए आलू का भी दाम गिरा
पुराने आलू का रेट गिरने से नए आलू के दाम भी गिरने लगे हैं। मार्केट में एक दिन पहले 30 रुपए केजी बिकनेवाला नया आलू अब 25 रुपए केजी मिलने लगा है। मोरहाबादी बाजार मेंसŽजी बेच रही मीना देवी ने बताया कि बेड़ो और अन्य जगहों पर नए आलू की फसल आने लगी है, इससे आलू सस्ता हुआ है। उन्होंने बताया कि जल्द ही नया आलू 18-20 रुपए केजी बिकेगा।

सस्ता होता है वेस्ट बंगाल से आया आलू
झारखंड में आलू का रेट क्या होगा, यह काफी हद तक प बंगाल से झारखंड को आलू की होनेवाली सप्लाई पर डिपेंड करता है। इसी से यहां आलू के भाव तय होते हैं.  बंगाल से आया आलू सस्ता तो होता ही है उसे झारखंड लाने में ट्रांसपोर्टेशन खर्च भी कम लगता है। यही कारण है कि प बंगाल गवर्नमेंट की ओर से आलू के एक्सपोर्ट पर रोक लगाए जाने के बाद रांची समेत पूरे झारखंड में आलू की कीमतें बढ़ गई हैं। लेकिन, अब जब झारखंड को आलू भेजने पर वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी मान गई हैं, तो यहां आलू के रेट गिरने शुरू हो गए हैं।