VARANASI: तुलसी घाट पर मंगलवार की दोपहर बाद गंगा में स्नान करते समय आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता गंगा में डूब गया। दिल्ली मंडावली का रहने वाला मयूर ढोलकिया (ख्भ् वर्ष) सोमवार को अमेठी से आम आदमी पार्टी का प्रचार करने के लिए बनारस आया था। दोपहर बाद वह अपने कुछ साथियों संग तुलसी घाट पर गंगा में स्नान कर रहा था। इसी बीच पैर फिसल जाने से वह पानी में डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। घंटे भर बाद गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर अरविंद केजरीवाल भी मौके पर पहुंच गए थे।