नई दिल्ली (आईएएनएस)। देश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक पार्टियां लगभग पूरी तरह से एक्टिव हो चुकी हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने आज देश की राजधानी दिल्ली में सात लोकसभा सीटों में से छह के लिए अपने कैंडीडेंट के नाम का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि चांदनी चौक से पंकज गुप्ता, उत्तर पूर्व दिल्ली से दिलीप पांडे, पूर्वी दिल्ली से अतिशी, नई दिल्ली से ब्रजेश गोयल, उत्तर पश्चिम दिल्ली से गुगन सिंह और दक्षिण दिल्ली से राघव चड्ढा मैदान में उतरेंगे।

पश्चिम दिल्ली सीट के कैंडीडेट का फैसला करना अभी बाकी
वहीं बची एक सीट के कैंडीडेट के बारे में गोपाल राय का कहना है कि पश्चिम दिल्ली सीट के कैंडीडेट का फैसला करना अभी बाकी है। आप आदमी पार्टी ने कैंडीडेट के नामों का उस समय किया जब कांग्रेस और इसके बीच गठबंधन की अटकलें लग रही हैं। हालांकि हाल ही में खुद आम आदमी पार्टी के चीफ और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल ने कहा था कांग्रेस को उन्होंने बहुत मनाया लेकिन वह नहीं मानी। अगर कांग्रेस के साथ आप पार्टी का गठबंधन हो जाए तो भाजपा दिल्ली में सभी 7 सीटों पर हार जाएगी।