CHAIBASA: एंटी क्रप्शन ब्यूरो (एसीबी) के पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में शनिवार को जमशेदपुर से आए छापामारी दल ने पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित लघु ¨सचाई विभाग कार्यालय में छापामारी की। इस दौरान एसीबी की टीम ने लघु सिचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार विद्यार्थी को ¨टकू सिंह नामक व्यक्ति से 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी की टीम गिरफ्तार कार्यपालक अभियंता को अपने साथ लेकर जमशेदपुर चली गयी है। उसे दबोचने के लिए शनिवार सुबह से ही चाईबासा में एसीबी की टीम घूम रही थी।

कंपनी ने की थी शिकायत

निगरानी डीएसपी जितेन्द्र दुबे ने बताया कि बंदगांव प्रखंड में कृष्णालया कंस्ट्रक्शन कंपनी से 8 लाख रुपए की लागत से 1000 मीटर पीसीसी सड़क निर्माण का 20 फीसद के हिसाब से 1,60,000 हजार रुपये की मांग की गई थी। पहली किश्त के तौर पर 20 हजार रुपये देने की बात हुई थी। कंपनी की ओर से एसीबी कार्यालय में इसकी शिकायत की गयी थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद शनिवार को कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार विद्यार्थी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने की योजना बनायी गयी। योजना के तहत शिकायतकर्ता ¨टकू सिंह को विशेष रसायन लगे नोटों की 20 हजार रुपये की गड्डी देकर भेजा गया। ¨टकू ने जैसे ही नोटों की गड्डी मनोज को सौंपी, वैसी ही एसीबी की टीम मौके पर पहुंच गयी और विशेष रसायन लगे नोटों के साथ उसे दबोच लिया गया। कड़ी पूछताछ के बाद एसीबी की टीम गिरफ्तार कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार विद्यार्थी को जमशेदपुर ले गयी। वहां से कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेजा गया।