मुंबई (आईएएनएस)। एक्टर विद्युत जामवाल को उनकी एक्शन फिल्म्स फोर्स, कमांडो सीरीज और जंगली के लिए जाना जाता है। उन्होंने स्क्रीन पर बेहतरीन स्टंट्स किए हैं। अब वो एक और नई मूवी में नजर आने वाले हैं।विद्युत की अपकमिंग मूवी का नाम खुदा हाफिज है। ये मूवी एक हार्डकोर रोमांटिक फिल्म है। विद्युत ने बताया, 'ये एक ऐसे इंसान की सच्ची कहानी है जो अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है। ये इंसान साल 2009 में मंदी के दौरान शादी करता है।'

विद्युत ने बताई फिल्म की कहानी

विद्युत जामवाल ने फिल्म की कहानी आगे बताते हुए कहा, 'वो दोनों शादी के बाद विदेश चले जाते हैं। वहां से फिल्म की कहानी में ट्विस्ट आता है। उस लड़की का किडनैप हो जाता है और किस तरह उसका पति उसे वापस पाने के लिए दिन रात एक कर देता है। थोड़े से एक्शन के साथ ये एक हार्डकोर रोमांटिक मूवी है।' फिल्म की शूटिंग तीन अलग- अलग जगहों पर शूट हुई है। ये जगहें हैं उजबेकिस्तान, मुंबई और लखनऊ।

'ये साली आशिकी' मूवी की एक्ट्रेस होंगी लीड

इस फिल्म का निर्देशन फारुख कबीर ने किया है। इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर मूवी में विद्युत के अलावा शिवालिका ओबेराॅय लीड रोल निभाएंगी। बता दें कि शिवालिका ने ये साली आशिकी मूवी से डेब्यू किया था। मूवी में दिंवगत अभिनेता अमरीश पुरी के पोते वरधान पुरी भी नजर आएंगे। फिल्म के प्रोडक्शन का काम कुमार मंगत पाठक और अभीषेक पाठक ने किया है। इसके काॅपी राइट्स पैन इंडिया और पैनोरमा फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट किए जाएंगे।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk