मुंबई (पीटीआई)। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने शुक्रवार को मुंबई के पुलिस कमिशनर विवेक फनसालकर से साउथ मुंबई में उनके कार्यालय में मुलाकात की। एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता शाम करीब चार बजे अपनी कार में क्रॉफर्ड मार्केट के सामने स्थित मुंबई पुलिस मुख्यालय पहुंचे और फंसलकर से मिले। सलमान खान ने वहां ज्वाइंट पुलिस कमिशनर (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल से भी मुलाकात की।
पिछले महीने मिली थी धमकी
पिछले महीने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक पत्र मिला था जिसमें धमकी दी गई थी। सलमान के पिता जब मार्निंग वॉक करके एक जगह जब आराम कर रहे थे, तभी किसी आज्ञात शख्स ने उन्हें एक चिट्ठी दी जिसमें लिखा हुआ था कि मूसेवाला की तरह तु्म्हारा भी हाल होगा। इसके बाद पुलिस ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। हाल ही में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दो आरोपियों को पंजाब पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk