मानव कॉल के गले पर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा डायरेक्टर प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगाजल' में नजर आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है। जिसमें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का भूमिका काफी दमदार तरीके से दिखी है। इसमें प्रियंका लात-घूंसों के साथ-साथ कई उम्दा पंच डॉयलॉग्स बोले हैं। इस फिल्म में फिल्म 'सिटिलाइट्स' के एक्टर मानव कॉल काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक प्रियंका के साथ एक बड़ा हादसा हो गया था। एक फाइट सीन में प्रियंका को मानव को एक जोरदार किक मारनी थी। ऐसे में अचानक से प्रियंका की लात मानव कॉल के गले पर जाकर लगी। जिस पर प्रियंका चोपड़ा घबड़ा उठी और वह शूटिंग के समय ही फूट फूट कर रोने लगी। जिस पर लोग उन्हें चुप कराने के लिए इकट्ठा हो गए थे। इसके बाद खुद मानव ने ही उन्हें काम छोड़कर  चुप कराया।

किक अचानक से गलत हुई

इस पर प्रियंका का कहना था कि उन्हें उम्मीद नहीं थी उनकी किक गलत होकर मानव के गले में लग जाएगी। इसके बाद वह मानव से भी बार बार इसे अपनी गलती बता रही थी। इस पर अभिनेता मानव कॉल का कहना था कि कोई बात नहीं शूटिंग में अक्सर ऐसा हो जाता है। ऐसे में शूटिंग में हुए इस मामले से करीब 2 घंटे तक शूटिंग रुकी रही। बताते चलें कि प्रकाश झा की अपकमिंग फिल्म 'जय गंगाजल' में प्रियंका चोपड़ा पुलिस अफसर आभा माथुर के रोल में हैं। इस फिल्म के जरिए प्रकाश झा भी एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करेंगे। फिल्म बिहार के लखी सराय पर बेस्ड है, जिसमें प्रियंका बिगड़ैल दबंगों की जमकर पिटाई करती दिखेंगी।

inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk