कानपुर (फीचर डेस्क)। आशिकी 2 से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले आदित्य रॉय कपूर और मॉडल दीवा धवन के रिलेशनशिप को लेकर लंबे वक्त से खबरें सामने आ रही हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। अब कहा जा रहा है कि दोनों अपने रिश्ते को नाम देना चाहते हैं। आदित्य ने करण जौहर के चैट शो पर पहली बार अपने रिश्ते पर बात की थी।

आदित्य, दीवा के साथ रिश्ते को देना चाहते हैं नाम

इस एक्टर ने कहा था कि दीवा और वह महज दोस्त हैं और उनकी दोस्ती बहुत पुरानी है। दोनों की मुलाकात एक फैशन शो में हुई थी और वे रिलेशनशिप में नहीं हैं। हालांकि, अब एक खबर के मुताबिक, वे दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं और जल्द सगाई करने वाले हैं।

संजय पिता सुनील की 'पड़ोसन' का रीमेक बनाएंगे, जानें कौन हो सकता है किशोर-महमूद के रोल में

अगले साल तक कपल बंधने जा रहा शादी के बंधन में

यह कपल अगले साल शादी के बंधन में भी बंध सकता है। बता दें कि दीवा एक फैशन डिजाइनर हैं, उनका जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। उन्होंने 14 साल की उम्र से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं, आदित्य जल्द सड़क 2 मूवी में आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं।

features@inext.co.in

'जादू की झप्पी' ने किया कमाल, 'प्रस्थानम' में ये एक्टर बनेगा संजय दत्त का बेटा

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk