आगरा। पत्नी के हत्यारोपित एडीएम-ई के स्टेनो ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया। अदालत ने आरोपित को 25 अक्टूबर तक जिला जेल में रखने के आदेश दिए।

सदर के कावेरी विहार निवासी 32 वर्षीय मानसी पत्नी गौरव चिटकारा ने छह अक्टूबर को खुदकुशी करने का प्रयास किया था। मानसी को गंभीर हालत में शहीद नगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां नौ अक्टूबर को उन्होंने दम तोड़ दिया। पति गौरव चिटकारा कलक्ट्रेट में कर्मचारी हैं। मामले में कमलानगर के कर्मयोगी एन्क्लेव स्थित मीनाक्षीपुरम निवासी मानसी की मां सविता ने गौरव समेत अन्य ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से गौरव फरार था। मंगलवार को गौरव ने सीजेएम कोर्ट में समर्पण किया। कोर्ट द्वारा जमानत प्रार्थना पत्र खारिज करते हुए उसे 25 अक्टूबर तक जेल भेजने के आदेश दिए।

गौरव ने न्यायालय के समक्ष सरेंडर किया है। उसको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जिससे मेरी बेटी को न्याय मिल सके।

सविता चोपड़ा

बहन की हत्या के बाद फरार गौरव ने कोर्ट में सरेंडर किया है, मानसी के हत्यारे को कठोर सजा मिलनी चाहिए। हत्या से पहले उसके साथ मारपीट की गई थी।

आशीष