- कच्चे उत्पाद 50 व पक्के उत्पाद 25 परसेंट मुनाफे पर बेच सकेंगे व्यापारी

- हर तीसरे दिन तय होगा एक नया रेट, कमेटी करेगी इसकी मॉनीटरिंग

BAREILLY:

बरेलियंस को महंगाई की मार से बड़ी राहत मिलने जा रही है, क्योंकि अब अनाज और फल-सब्जी के दाम एडमिनिस्ट्रेशन के कंट्रोल में होंगे। लिहाजा, दुकानदार मनमाना मुनाफा वसूल नहीं कर सकेंगे। इस संबंध में एडमिनिस्ट्रेशन ने मंडे को एक मीटिंग कर महंगाई पर कंट्रोल का नया फार्मूला पेश ि1कया है।

ख्भ् और भ्0 परसेंट मुनाफा तय

थोक भाव के सापेक्ष रिटेलर व्यापारी पक्के उत्पाद जैसे दालें, गेहूं और चावल व अन्य अनाज पर प्रति कुंतल ख्भ् परसेंट मुनाफा वसूल कर सकेंगे। जबकि, कच्चे उत्पाद जैसे फल और हरी सब्जियों पर प्रति कुंतल पर भ्0 परसेंट तक मुनाफा ले सकते है। यदि, ख्भ् और भ्0 परसेंट से अधिक मुनाफा करते कोई दुकानदार पाया जाता है तो, उसके खिलाफ कार्रवाई होना तय है। इस संबंध में मंडे को एडीएम सिटी आलोक कुमार ने मंडी समिति के अधिकारियों, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल, फल व्यापारी, परचून ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, गल्ला व्यापारियों संग एक मीटिंग की। मीटिंग में सभी ने इस बात पर अपनी सहमति जतायी। पिछले दिनों हुए परचून ट्रांसपोर्टर्स के साथ भी एडमिनिस्ट्रेशन ने एक मीटिंग की थी। जिसमें माल भाड़ा में क्भ् परसेंट तक की कमी की सहमति बनी थी।

बनायी गयी टीम

इन सारी व्यवस्थाओं को मैनेज करने के लिए एक कमेटी भी बना दी गयी है। कमेटी में मुख्य रूप से एसीएम, खाद्य सुरक्षा विपणन अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, बाट-माप, मंडी समिति, खाद्य सुरक्षा अधिकारी को शामिल किया गया है। कमेटी द्वारा ट्यूजडे से विभिन्न मार्केट में छापेमारी की जाएगी। यदि, कोई दुकानदार निर्धारित रेट से अधिक पैसे वसूलते पाया जाता है तो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थोक भाव से रिटेल भाव की तुलना कर हर तीसरे दिन उत्पादों का एक नया रेट चार्ट तैयार किया जाएगा। रिटेलर को उसी दाम पर ही अपने उत्पाद बेचने होंगे।

उत्पाद का नाम - वर्तमान बाजार भाव प्रति क्विंटल

गेहूं - क्भ्ब्0 से क्भ्भ्0

चावल महीन - फ्000 से भ्000

चावल मोटा - ख्000 से ख्ख्00

दाल अरहर - 7000 से 8क्00

दाल उर्द - म्000 से 8भ्00

दाल मसूर - 7000 से 7भ्00

दाल चना - ब्000 से भ्ख्00

दाल मटर - फ्000 से फ्भ्00

दाल मूंग - 9000 से क्0,000

आलू - फ्00 से भ्00

प्याज - 700 से क्फ्00

टमाटर - 800 से क्000

लहसुन - ख्000 से फ्ख्00

हरी मिर्च - ख्000 से ख्भ्00

अदरक - ख्000 से ख्भ्00

हरी मटर - क्ख्00 से क्ब्00

गाजर - भ्00 से 700

मौसमी - क्भ्00 से ख्000

सेब - फ्000 से ब्000

केला - 700 से 800

अनार - फ्भ्00 से ब्000

अंगूर - फ्000 से फ्भ्00

मीटिंग में सभी की सहमति पर एक रेट तय हुआ है। रेट लिस्ट के मुताबिक ही दुकानदार को उत्पाद बेचने होंगे। इसकी मॉनीटरिंग के लिए कमेटी गठित कर दी गयी है।

आलोक कुमार, एडीएम सिटी

कमेटी में कई विभाग के लोग शामिल किए गए है। व्यवस्थाओं को मैनेज करने के लिए कमेटी का पूरा प्रयास रहेगा। पकड़े जाने पर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

केएल तिवारी, डीएसओ

यह एक अच्छी पहल है। हम लोग प्रशासन के साथ है। इस संबंध में सभी व्यापारियों को कह दिया गया है कि, वे नियम का पालन करते हुए अपना बिजनेस करें।

राजेंद्र गुप्ता, प्रेसीडेंट, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल