लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के कृषि निदेशालय के सभागार में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें लोक निर्माण विभाग में कार्यरत अफीफ सिद्दीकी को लखनऊ जनपद का अध्यक्ष तथा रंजीत कुमार को मंत्री पद के लिए चुना गया। अन्य पदों पर जिनमें शैलेष सिंह यादव को कार्यकारी अध्यक्ष, अफजल फारुकी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशीष खरे को उपाध्यक्ष, भीम सिंह यादव व रवि कुमार त्रिवेदी को संयुक्त मंत्री, कुसुम मिश्रा को कोषाध्यक्ष, संजीव कुमार सक्सेना, फरजाना खातून सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को मिलाकर 22 सदस्यीय कमेटी का निर्वाचन किया गया।
'नीतियां कमाने वालों के विरोध में बन रही'
अफीफ सिद्दीकी ने अपने पहले अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि कमाने वाले के सामने बड़ी चुनौती है। नीतियां लूटने वालों के पक्ष में और कमाने वाले के विरोध में बन रही है। चुनाव अधिकारी दिवाकर सिंह और देवेन्द्र यादव ने निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न करायी। सम्मेलन में मुख्य रुप से पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसपी सिंह, अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश महिला अध्यक्ष रेखा तोमर व महामंत्री निधि, मंसूर अली, धर्मेन्द्र सिंह, संदीप पाण्डे, नरेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सुनीत पटेल, दिनेश विश्वकर्मा, वर्षा रावत, मनीष वर्मा, दिग्विजय मॊर्या, अजय सिंह, मनोज यादव , आशीष, अरविन्द शाह, राम अचल, अर्पित शुक्ला, श्याम मिश्रा, संतोष कुमार, खुर्शीद, सुधीर भारती आदि ने महासंघ के नये पदाधिकारियों के निर्वाचन पर खुशी जाहिर की है। यह जानकारी अध्यक्ष अफीफ सिद्दीकी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी है।

National News inextlive from India News Desk