1- नये नोट
8 नवंबर 2016 को प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी ने रात आठ बजे नोटबंदी की घोषण की थी। देर रात 12 बजे के बाद पूरे देश में 500 और 1000 के नोट बैन हो गए थे। केन्द्र ने जनता से दो दिन का समय मांग कर 2000 और 500 रूपये के नए नोट जारी किए थे। आरबीआई ने 200 और 50 के नए नोट भी जारी किए गए। जारी किए गए 2000 और 500 के नए नोटों में काफी मंगल यान से लेकर स्वच्छ भारत अभियान के प्रतीक गांधी जी के चश्मे का भी प्रयोग किया गया है। नोट के जरिए देश को स्वच्छ रखने की अपील की गई है।
नोटबंदी के बाद देश ने देखे ये बदलाव
2- भीम एप
भीम ऐप का पूरा नाम भारत इंटरफेस फॉर मनी है। इसका प्रयोग वित्तीय लेनदेन हेतु भारत सरकार के उपक्रम भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा आरम्भ किया गया एक मोबाइल ऐप है। यह ऍप केवल हिन्दी व अंग्रेज़ी भाषा में एंड्रॉइड प्रचालन तंत्र के लिए उपलब्ध है, परंतु शीघ्र ही अन्य भारतीय भाषाओं एवं आईओएस के लिए इसका विमोचन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 दिसंबर 2016 को इसे लॉन्च किया था। इस ऐप का नामकरण भीमराव अम्बेडकर के नाम पर किया गया है।
नोटबंदी के बाद देश ने देखे ये बदलाव
3- डिजिटल गांव
देश के पहले डिजिटल गांव गुजरात के साबरकांठा जिले के अकोदरा में जो अहमदाबाद से 90 किलोमीटर दूर है इस गांव में हर शख्स के पास रूपे डेबिट कार्ड है। सब्जी खरीदने के लिए भी गांव के लोग मोबाइल बैंकिंग या कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। खास बात यह है कि यह सुविधा इन लोगों को उनकी मातृभाषा गुजराती में उपलब्ध है। 2015 में ICICI बैंक ने इस गांव को गोद लिया था। अब यह गांव डिजिटल टेक्नॉलजी का इस्तेमाल करते हुए कैशलेस हो गया है। अब यह देश का पहला डिजिटल गांव बन गया है।
नोटबंदी के बाद देश ने देखे ये बदलाव
4- डिजिटल पेमेंट में बढोत्तरी
नोटबंदी के बाद देश में डिजिटल पेमेंट में बेतरतीबी से बढोत्तरी हुई है। जून, जुलाई, अगस्त में जहां सिर्फ 136 से 138 करोड़ का डिजिटल पेमेंट होते थे वहीं 2016-17 में अक्टूबर के महीने में ये आंकड़ा 1000 करोड़ के पार चला गया। 2016-17 में डिजिटल ट्रांजेक्शन में 80 प्रतिशत की बढ़त हुई है। इस साल 1800 करोड़ का कुल डिजिटल ट्रांजेक्शन हुआ है।
नोटबंदी के बाद देश ने देखे ये बदलाव

 

 

Business News inextlive from Business News Desk