features@inext.co.in

KANPUR: इस बार फरहान अख्तर का नाम एक्ट्रेस-होस्ट शिबानी दांडेकर के साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि फरहान इन दिनों शिबानी को डेट कर रहे हैं। रीसेंटली फरहान और शिबानी को लंदन में एक साथ समय बिताते देखा गया। फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की पिक्चर्स भी शेयर कीं जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें भी तेज हो गईं। लेकिन हाल ही में जब शिबानी दांडेकर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।

श्रद्धा कपूर के बाद अब फरहान अख्तर इस एक्ट्रेस के साथ जुड़ रहा नाम,जानें कौन हैं वो

डिनो मोरिया के भाई से थे संबंध

फरहान अख्तर जो खुद सोशल मीडिया पर इतना एक्टिव रहते हैं, ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है। लेकिन ये खबरें जरूर तेज हैं कि श्रद्धा कपूर के साथ अब उनका रिलेशनशिप खत्म हो गया है। वहीं अधूना भबानी ने भी कुछ दिन पहले अपने एक स्पेशल फ्रेंड निकोल मोरिया जो कि एक्टर डीनो मोरिया के भाई हैं, के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो उनके साथ रोमांटिकली इनवॉल्वड हैं।

श्रद्धा कपूर के बाद अब फरहान अख्तर इस एक्ट्रेस के साथ जुड़ रहा नाम,जानें कौन हैं वो

इस फिल्म की शूटिंग में हैं व्यस्त

मुंबई में फरहान अख्तर के साथ प्रियंका चोपड़ा की फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है, जिसमें 'दंगल' फेम जायरा वसीम भी नजर आएंगी। फिल्म का टाइटिल अभी तय नहीं हुआ है। शोनाली बोस इसका डायरेक्शन करने जा रही हैं। शूटिंग से पहले फिल्म की टीम एक साथ मिली और कुछ पल एंज्वॉय किए। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले ही प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोडी़ थी।

रिचा चड्ढा को मिली यौन उत्पीड़न की धमकी, तो फरहान अख्तर ने इस तरह किया बचाव

खेलमंत्री राज्यवर्धन राठौर ने दिया फिटनेस चेलेंज, रितिक रोशन सहित इन बॉलीवुड सितारों ने बताया कैसे रहें फिट

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk