इस तरह विनोद मेहरा की जिंदगी में आईं रेखा 

उन दिनों बॉलावुड में विनोद मेहरा और रेखा के प्रेम प्रसंग का किस्सा बहुत मशहूर था। फिल्म 'घर' की शूटिंग करते वक्त दोनों एक-दूसरे के प्यार में इतना पागल हो गए की शादी करके साथ रहने का मन बना लिया। विनोद मेहरा कोलकाता के एक मंदिर में रेखा को ले कर गए और वहां दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस बात की कभी पुष्टी नहीं हुई। बता दें की विनोद इससे पहले भी दो शादियां कर चुके थे पर उनकी दोनों बीवीयों के साथ उनकी नहीं बनी और वो दोनों से अलग हो गए। रेखा उनकी जिंदगी में आने वाली तीसरी महिला थीं।

बर्थ डे स्पेशल : जब विनोद मेहरा की तीसरी बीवी रेखा की सासू मां ने कर दी चप्पलों से पिटाई,जानें वजह

जब विनोद की मां ने चप्पलों से पीटा

कोलकाता के एक मंदिर में रेखा और विनोद गुपचुप ढंग से शादी कर लिए। शादी करने के बाद में विनोद रेखा को अपने घर लेकर गए और अपनी मां से ये सोच कर रेखा को मिलवाया की रेखा को अब वो अपने घर की बहु मान लें। जैसा विनोद ने सोचा था बिल्कुल उसका उल्टा ही हुआ। मां ने किसी की एक न सुनी और रेखा को देखते ही चप्पलों से पीटना शुरु कर दिया। विनोद अपनी मां को रोकने के लिए बीच में आए तो मां ने कहा इस घर में या मैं रहूंगी या ये रहेगी। विनोद अपनी मां से बहुत प्यार करते थे इसलिए उन्होंने इस बात पर अपनी मां का साथ दिया और रेखा से रिश्ता तोड़ दिया। रेखा ने कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा। रेखा ने विनोद मेहरा को हमेशा अपना अच्छा दोस्त ही बताया।

अगर मूड खराब है तो देखें ऋषिकेश दा की इन 10 फिल्मों में से कोई एक, शर्तिया ठीक हो जायेगा

बर्थ डे स्पेशल : जब विनोद मेहरा की तीसरी बीवी रेखा की सासू मां ने कर दी चप्पलों से पिटाई,जानें वजह

पहली फिल्म 13 की उम्र में

विनोद मेहरा बचपन से ही फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं। सिर्फ 13 साल की उम्र में उन्हें फिल्म 'रागिनी' में काम करने का मौका मिल गया। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों का ऑफर आने लगे। युवा विनोद मेहरा ने 1971 से बॉलीवुड में फिल्म 'एक थी रीता' के साथ दूसरी पारी शुरु की। फिर तो विनोद का फिल्मी करियर ऊंचाइयां छूने लगा। एक के बाद एक विनोद ने सौ फिल्मों में अभिनय का शानदार प्रदर्शन किया। विनोद ने सिर्फ 45 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया पर आज भी वो लोगों के दिलों में जिंदा हैं।  

ऐसा क्या हुआ कि ये बॉलीवुड एक्ट्रेस एक्टिंग छोड़ करने लगी नौकरी

बर्थ डे स्पेशल : जब विनोद मेहरा की तीसरी बीवी रेखा की सासू मां ने कर दी चप्पलों से पिटाई,जानें वजह

राजेश खन्ना से मुकाबला

बीच में उनका मन एक्टिंग से हटने लगा। तब 1965 में विनोद मेहरा ने एक प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग जॉब शुरु कर दी। एक्टिंग की दुनिया में दोबारा कदम रखने में उनके दोस्तों का काफी योगदान रहा। विनोद के दोस्तों ने उन्हें एक ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने को कहा जिसमें जीतने के साथ ही उन दिनों फिल्मों और मॉडलिंग में करियर बनाना काफी आसान हो जाता था। विनोद ने प्रतियोगिता में भाग लिया और फाइनल तक जा पहुंचे। फाइनल में उनके अपोनेंट राजेश खन्ना थे। दोनों में कडा़ मुकाबला हुआ और विनोद को दूसरे स्थान से ही संतोष करना पडा़। राजेश खन्ना इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर थे।

बर्थ डे स्पेशल : प्राण ने इस फिल्म में सिर्फ एक रुपए में किया था काम

बर्थ डे स्पेशल : जब विनोद मेहरा की तीसरी बीवी रेखा की सासू मां ने कर दी चप्पलों से पिटाई,जानें वजह

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk