-23 जुलाई को तबीयत खराब होने पर आर्किड में भर्ती हुई थी हिनू की महिला

-रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार की रात डॉक्टर ने मरीज को रेफर किया रिम्स

>RANCHI: सिटी में एक बार फिर स्वाइन फ्लू का अटैक हो गया है। शुक्रवार देर रात हिनू की सीमा (बदला हुआ नाम) को रिम्स में एडमिट कराया गया। इससे पहले महिला का ऑर्किड अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां टेस्ट कराने पर स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया है। फिलहाल महिला रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है, जहां डॉ। विद्यापति की देखरेख में उसका इलाज शुरू कर दिया गया है।

कोलकाता भेजा गया स्वाब व ब्लड सैंपल

आइसोलेशन वार्ड में एडमिट करने के साथ ही डॉक्टर ने शनिवार को सीमा का ब्लड और स्वाब टेस्ट के लिए कोलकाता भेज दिया है। इससे पहले डॉक्टर ने किट पहन कर पेशेंट का ब्लड सैंपल और स्वाब कलेक्ट किया। वहीं, सतर्कता बरतते हुए मरीज का इलाज शुरू कर दिया गया है।

ख्फ् जुलाई को ऑर्किड में हुई थी भर्ती

सीमा को ख्फ् जुलाई को बुखार और सांस लेने में तकलीफ के साथ ही निमोनिया के लक्षण दिखने पर ऑर्किड में भर्ती कराया गया था। जहां तीन दिन बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने टेस्ट के लिए लिखा। पांच दिन बाद जब उसकी रिपोर्ट आई तो उसमें स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया। रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टरों ने शुक्रवार देर रात उसे रिम्स रेफर कर दिया। जहां आइसोलेशन वार्ड में उसे रखा गया है।

लखनऊ, गंगटोक घूमने गई थी महिला

सीमा के पति ने बताया कि पिछले दो महीने से वे लोग टूर पर हैं। इस दौरान वे लोग अपने घर लखनऊ भी गए थे। उसके बाद घूमने के लिए गंगटोक चले गए। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू का माहौल तो कब का शांत हो गया था। ऐसे में मेरी पत्नी को यह कैसे हो गया, बताना मुश्किल है। वह बताते हैं कि ईद के बाजार में वह रांची घूमने निकली थी, उसके बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ गई।

वर्जन

गर्मी के बाद रांची में अचानक तापमान में गिरावट आई है। इस वजह से स्वाइन फ्लू का वायरस एक्टिव हो गया है। चूंकि देशभर में कहीं से भी इन दिनों ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में पेशेंट का इलाज किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही देखा जाएगा कि क्या मामला है।

-डॉ। विद्यापति, रिम्स