- महानगर 11 और जिलाध्यक्ष में छह नामांकन पत्र हुए कैंसिल

आगरा। भारतीय जनता पार्टी का संगठन का चुनाव चल रहा है। इसी क्रम में बुधवार को ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें महानगर अध्यक्ष के लिए 21 और जिलाध्यक्ष के लिए कुल 19 नामांकन हुए हैं। नामांकन के बाद नाम वापसी का भी समय दिया गया था, लेकिन किसी ने नाम वापस नहीं लिया है।

जिले में पांच, महानगर में 11 हुए निरस्त

पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी आशू वर्मा ने बताया कि छह नामांकन पत्रों में कमी के चलते निरस्त किया गया है। अब जिले में केवल 13 नामांकन पत्र ही वैध माने गए हैं। वहीं महानगर के जिला चुनाव अधिकारी अरुण वशिष्ठ ने बताया कि कुल 21 नामांकन पत्र जमा हुए, जिनकी जांच में 11 नामांकन पत्रों को अपूर्ण माना गया है। जिन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

22 को लखनऊ मुख्यालय पर होंगे जमा

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि स्क्रूटनी के बाद नामांकन पत्रों को लखनऊ मुख्यालय पर 22 नवम्बर को जमा कराया जाएगा। 30 नवंबर तक इनकी घोषणा कर दी जाएगी।

इन्होंने किया नामांकन

महानगर

- केके भारद्वाज

- अवधेश रावत

- प्राशू दुबे

- राजकुमार गुप्ता

- टीएन अग्रवाल

- नवल तिवारी

- प्रदीप अग्रवाल

- प्रभुदयाल प्रजापति

- बबलू लोधी

- जेडी शर्मा

- अशोक पिप्पल

- अर्चना अग्रवाल

- शशिकांत अवस्थी

- हेमंत भोजवानी

- मंजू वाष्र्णेय

- दिनेश भारत

- राघवेंद्र मुदगल

- अश्वनी वशिष्ठ

- भानु महाजन

- दीपक ढल

- पुस्कल गुप्ता

जिला

- अशोक लवानियां

- प्रशांत पोनिया

- ऋषि उपाध्याय

- सत्तदेव दुबे

- यादवेंद्र शर्मा

- गिर्राज कुशवाह

- रामकुमार शर्मा

- देवेश लवानियां

- पंडित मधुसूदन शर्मा

- संजय चौहान

- प्रकाश राजपूत

- डॉ। लाल सिंह राजपूत

- राकेश कुशवाहा

- अशोक कुशवाहा

- मनोज सिकरवार

- राजेश कुशवाहा

- मातेंद्र धाकरे