आगरा के सरकारी अस्पताल में है लैब टेक्निशियन

साथियों के साथ आया था ससुराल घूमने

आगरा। दोस्तों संग ससुराल घूमने आया युवक अभिषेक चौहान फोटो खिंचवाने के चक्कर में नए यमुना ब्रिज की रेलिंग से नदी में गिर पड़ा। समाचार लिखे जाने के समय तक गोताखोर उसकी तलाश में जुटे थे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था।

मूलरूप से बलिया जिले के रहने वाले अभिषेक की शादी प्रयागराज में ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी रविन्द्र प्रसाद की बेटी कीर्ति से चार साल पहले हुई थी। अभिषेक आगरा के सरकारी अस्पताल में लैब टेक्निशियन के रूप में तैनात है। मंगलवार को वह अपने फ्रेंड और रिलेटिव चंदन, रंजन, शुभम के साथ यहां आया था। साले मानवेन्द्र और उसके दोस्तों सोनू, विकास और विशाल के साथ वह रात नौ बजे घूमने निकला था। घूमते हुए सभी नैनी ब्रिज पर पहुंच गये। यमुना में पानी ज्यादा होने के साथ लाइटिंग से यह एरिया बेहद खूबसूरत दिखने लगा है। इस दौरान अभिषेक ने फोटो खिंचवाना शुरू कर दिया। बेहतर फोटो के चक्कर में वह रेलिंग पर चढ़ गया। इसी दौरान उसे झटका लगा और वह नदी में जा गिरा। इससे साथी सन्नाटे में आ गये। सूचना मिलने पर कीडगंज पुलिस पहुंची और प्राइवेट गोताखोरों को नदी में उतार दिया गया। लेकिन, समाचार लिखे जाने के समय तक तक अभिषेक का कुछ पता नहीं चला था।