आगरा। नाला बुढ़ान सैय्यद में पत्नी की हत्या के बाद फरार चल रहे आरोपित पति को पुलिस ने चौबीस घंटे में गिरफ्तार कर लिया। मृतक महिला के मायका पक्ष ने छह लागों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी।

हरीवर्तत थाना क्षेत्र में सोमवार को लोहामंडी सेंट जेबियार स्कूल संचालक व पूर्व पार्षद केशव ने अपनी दूसरी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी थी। रजनी से उसने प्रेम विवाह किया था, जबकि उसके पहले पत्नी और दो बच्चे हैं। बताया जाता है कि रजनी काफी समय से केशव के परिवार के साथ रहने की जिद कर रही थी। इसके साथ ही प्रॉपर्टी में भी हिस्सेदारी मांग रही थी। केशव और रजनी के बीच इसको लेकर विवाद होता रहता था। रविवार की रात दोनों के बीच विवाद हुआ था, बाद में केशव ने रजनी की गला रेत कर कर हत्या कर दी।