- 883 पोल को किया जाएगा डेकोरेटिव

- ब्यूटीफुल आगरा-नवीन आगरा योजना के तहत होगा कायाकल्प

आगरा। आजादी के पर्व से पूरा शहर तिरंगामय नजर आएगा। सड़कों फोरलेन मार्गो पर 10 हजार पौधे तो लगाए ही जाएंगे, साथ ही शहर के 10 प्रमुख मार्गो पर 883 पोल को डेकोरेटिव पोल में बदला जाएगा। शनिवार को नगर निगम में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए मेयर नवीन जैन ने बताया कि 30 अगस्त तक शहर के सभी प्रमुख रुट तिरंगामय एलईडी से लैस नजर आएंगे। इसकी कवायद शुरु की जा चुकी है।

टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है 20 दिनों में करना होगा काम पूरा

मेयर नवीन जैन ने बताया कि टेंडरिंग हो चुकी है। 20 दिन में काम पूरा करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को भारत छोड़ों आन्दोलन की शुरुआत हुई थी। 15 अगस्त को देश आजाद हुआ था। आजादी की 72 वीं वर्षगांठ को बेहतर तरीके से मनाया जाएगा। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा कि महानगर के सभी प्रमुख मागरें के 1638 पोलो पर तिरंगी एल.ई.डी। स्ट्रिप लगाई जाएं। जैसे-जैसे हमारे आर्थिक संसाधन मजबूत होते जाऐंगे वैसे-वैसे हम इस कार्य को आगे बढ़ाते रहेंगे। इस दौरान नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, अपर नगर आयुक्त केबी सिंह, मुख्य अभियन्ता विधुत एवं यॉत्रिक संजय कुमार कटियार मौजूद रहे।

इन प्रमुख मार्गो पर लगेंगी एलईडी स्ट्रिप

मार्ग खंभे एलईडी स्ट्रिप (मीटर)

- भगवान टॉकीज से प्रतापपुरा एमजीरोड पर 177 7788

- सूरसदन से वजीरपुरा होते हुए हरीपर्वत तक 67 1876

- संजय प्लेस के प्रमुख तीन मार्गो पर 130 4680

- पालीवाल पार्क के अन्दर 44 1672

- विक्टोरिया पार्क तिराहे से बिजलीघर चैराहे तक46 1288

- सुभाष पार्क से पचकुइयां होते हुए रत्‍‌नमुनि कॉलेज तक 50 1600

- सिकन्दरा चैराहे से बोदला चैराहे तक 126 5040

- आवास विकास भावना होटल से सैक्टर 4 रोड 63 2520

- खन्दारी चैराहे से एनएच 2 से कल्याणी हाइट्स तक 100 फुटा रोड 124 3968

- एनएच 2 खन्दारी चैराहे से हनुमान मन्दिर चौराहे तक 56 2240

खंभे

883

एलईडी स्ट्रिप लगेगी

32672