RANCHI:प्राइवेट एयरलाइंस चाहे जितने आकर्षक ऑफर पैसेंजर को दे, लेकिन रांची के एयर पैसेंजर की पहली पसंद आज भी एयर इंडिया ही है। रांची से दिल्ली फिर मुंबई और मुंबई से वाया दिल्ली-रांची आने वाली इस फ्लाइट में पैंसेंजर की संख्या अच्छी रहती है। क्8ख् सीटों वाली इस फ्लाइट में मैक्सिमम सीटें फुल रहती हैं।

रांची वाया पटना, लखनऊ फ्लाइट नहीं हुई शुरू

रांची से पटना वाया लखनऊ, दिल्ली के लिए भी फ्लाइट शुरू होने की घोषणा जेट और गो एयरवेज ने की थी। यह फ्लाइट जून से ही शुरू होने वाली थी। लेकिन अब पैसेंजर नहीं मिलने के कारण यह फ्लाइट शुरू होने के पहले ही बंद होती नजर आ रही है।

एयर एशिया की रांची-कोलकाता फ्लाइट भी ठंडे बस्ते में

रांची में चार विमानन कंपनियों के बाद पांचवीं कंपनी एयर एशिया भी यहां पर दस्तक देने वाली थी। इसकी पहली फ्लाइट रांची और कोलकाता के बीच शुरू होनी थी, जो शुरू नहीं हो पाई। जबकि इस फ्लाइट को शुरू करने को लेकर फरवरी में ही एयर एशिया के अधिकारियों और बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट अथॉरिटी की मीटिंग हुई थी। जून में ही इस फ्लाइट को शुरू होना था।

क्या कहते हैं एयरलाइंस के लोग

क्-पैसेंजर की संख्या बढ़ेगी तभी फ्लाइट की कनेक्टिविटी

बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से चलने वाली विभिन्न एयरलाइंस में पैसेंजर की संख्या बढ़ नहीं रही है। बरसात के मौसम में तो यह संख्या और भी घट जाती है। जबतक पैसेंजर नहीं बढ़ेगे तबतक फ्लाइट की कनेक्टिविटी कैसे बढ़ेगी।

सुशील कुमार, स्टेशन मैनेजर, गो एयर

ख्-पैसेंजर को दी जा रही सभी सुविधाएं

बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से पैसेंजर की संख्या बढ़ाने की जरुरत है। एयरलाइंस कंपनियां एयर पैसेंजर को अट्रैक्टिव ऑफर दे रही हैं फिर भी एयर बसों की सीटें फुल नहीं हो रही हैं।

अमित, स्टेशन मैनेजर जेट एयरवेज