मुंबई (आईएएनएस)। एयर इंडिया की उड़ान सेवाएं शनिवार को पांच घंटे के लिए प्रभावित हुईं। सुबह तड़के 3.30 बजे से कई उड़ानें प्रभावित हुई थीं। जांच में फ्लाइट्स सर्वर में गड़बड़ी पाई गई थी। हालांकि अब सर्विस ठीक हो गई है। इस संबंध में एयर इंडिया के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने एयर इंडिया का सिस्टम बहाल हो गया है लेकिन अभी स्थितियों के सामान्य होने में थोड़ा समय लगेगा। एयर इंडिया के सर्वर में दिक्कत की वजह से इसकी घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स पर भी असर पड़ा। दिल्ली समेत कई एयरपोर्ट पर यात्री बेहाल दिखे।
मुंबई से जेद्दा और अबू धाबी के लिए शुरू हो रही है 'इंडिगो' की नई नॉन-स्टॉप फ्लाइट

सभी यात्री काफी परेशान थे

वहीं हाल ही में दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भी हजारों यात्री फंसे हुए थे। सभी यात्री काफी परेशान थे। इस संबंध में एक यात्री टी चौधरी ने कहा कि यहां बुरी तरह अफरातफरी और भ्रम की स्थिति है। यात्रियों की लंबी कतारें लगी हैं। वहीं सेवाएं प्रभावित होने के कुछ समय बाद ही बयान दिया था कि यह समस्या चेक-इन, बैगेज हैंडलिंग और बोर्डिग की तकनीक देने वाले ‘एसआईटीए’ सर्वर में हुई है। ऐसे में यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए अफसोस भी जताया था।

National News inextlive from India News Desk