RANCHI : हवाई यात्रा करने वालों के लिए गुड न्यूज है। 15 अप्रैल वे मात्र 1999 रुपए में रांची से दिल्ली व कोलकाता का सफर कर सकेंगे। देश की सबसे सस्ती हवाई सेवा प्रोवाइड करने वाली कंपनी एयर एशिया ने प्रमोशनल ऑफर के तहत यह ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक, 31 अगस्त तक जो लोग टिकट बुक करा लेंगे वो 1999 रूपए मे रांची से दिल्ली तक का सफर कर सकते हैं। इससे रांची से दिल्ली और कोलकाता जाने वाले विमान यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

एयरपोर्ट पर खुला काउंटर

एयर एशिया की विमान सेवा अप्रैल महीने से शुरू होगी। 2016 मे ही इसको लेकर विमानन कंपनी ने एयरपोर्ट प्रबंधन को पत्र लिखा था। प्रबंधन ने एयर एशिया को विमान सेवा शुरू करने की अनुमति दे दी है। एयर एशिया को टिकट के लिए काउंटर, चेकिंग-बोर्डिंग के लिए जगह आवंटित कर दी गयी है, जहां ऑफि स शुरू हो गया है। एक अधिकारी ने बताया कि एयर एशिया रांची से छह फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन फिलहाल चार फ्लाइट शुरू करने की इजाजत मिली है।

हर दिन सुबह व शाम में भरेगी उड़ान

15 अप्रेल से शुरू हो रहे एयर एशिया के विमान ने यहां के यात्रियों की परेशानियों को कम करने के लिए सुबह और शाम दोनों टाइम मे उड़ान भरने की तैयारी कर रही है। इसमें कोलकाता व दिल्ली के लिए दो-दो फ्लाइटें शामिल हैं। कोलकाता के लिए दो विमान शुरू हो रही है। पहली विमान रांची से सुबह के 11.55 बजे जाएगी और दूसरी विमान रात मे 9.00 बजे उड़ान भरेगा। इसके अलावे दिल्ली जाने वाले पैसेंजर की सुविधा के लिए रांची से एक विमान सुबह 7.50 बजे जाएगी, और दूसरी विमान शाम 5.00 बजे भी जाएगी। हर विमान में 170 सीटें होंगी।