कानपुर। कोरोना वायरस से संक्रमित ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या बच्चन पूरी तरह से स्वस्थ हो गई हैं। दोनों अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आईं। इस बात की जानकारी ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन ने टि्वटर पर दी। अभिषेक ने लिखा, 'आपकी निरंतर प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। ऐश्वर्या और आराध्या की कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वे अब घर पर होंगे। मैं और मेरे पिता मेडिकल स्टाफ की देखरेख में फिलहाल अस्पताल में हैं।'

बिग बी और अभिषेक हैं भर्ती
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे, अभिनेता अभिषेक बच्चन, जिन्हें कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब इलाज के बाद उनकी तबियत बेहतर है। इस बात की जानकारी अस्पताल प्रशासन ने पिछले हफ्ते दी थी। 77 वर्षीय अमिताभ और 44 वर्षीय अभिषेक ने 11 जुलाई को ट्विटर पर बताया था कि, वह कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उन्हें नानावती अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। अस्पताल के अंदरूनी सूत्र ने पीटीआई को बताया, "दोनों की हालत स्थिर हैं और इलाज जारी है। उन्हें कम से कम सात दिनों तक अस्पताल में रहना होगा।"

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk