राजीव मूलचंदानी

खूबसूरत ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसी साल इनका नाम मॉडल राजीव मूलचंदानी के साथ जुड़ा था। ये दोनों अक्सर एक साथ देखे जाते थे। इनको लेकर यह भी खबरें आई थीं कि ऐश्वर्या की खूबसूरती पर फिदा होकर राजीव ने मनीषा कोईराला को छोड़ दिया था। राजीव मूलचंदानी 1990 के दशक में काफी फेमस मॉडल थे। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला।

44 की हुईं ऐश्‍वर्या राय,जानें उनके 4 अफेयर्स

सलमान खान

1998 में एक बार फिर ऐश्वर्या अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहीं। इस बार इनका सलमान खान के साथ जुड़ा। सलमान और ऐश्वर्या की यह लवस्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट से शुरू हुई थी। लंबे समय तक इनके अफेयर के चर्चे रहे लेकिन बाद में सलमान के बुरे बर्ताव के किस्से भी सामने आए। यह रिश्ता भी ब्रेकअप की लिस्ट में शामिल हुआ।

44 की हुईं ऐश्‍वर्या राय,जानें उनके 4 अफेयर्स

विवेक ओबरॉय

इसके बाद एक बार फिर ऐश्वर्या का अफेयर 2003 में चर्चा में रहा। इस बार उनकी लवस्टोरी में एक्टर विवेक ओबरॉय का नाम शामिल था। ये दोनों जहां इस रिश्ते से खुश थे वहीं सलमान खान काफी नाराज थे। विवेक ने इसका खुलासा भी किया था कि और ऐश्वर्या के साथ उनकी नजदीकियों से सलमान खान उन्हें धमकियां दे रहे हैं। वक्त के साथ यह रिश्ता भी कुछ समय बाद टूट गया।

44 की हुईं ऐश्‍वर्या राय,जानें उनके 4 अफेयर्स

अभिषेक बच्चन

ऐश्वर्या के अफेयर्स में 2006 में आखिरी नाम अभिषेक बच्चन का शामिल हुआ। ऐश्वर्या और अभिषेक की लवस्टोरी फिल्म 'गुरु' के सेट पर शुरू हुई और फिर फिल्म 'बंटी और बबली' के आइटम सॉन्ग में इनका प्यार और बढ़ा। ऐसे में फिल्म 'गुरु' की सक्सेस पार्टी में अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज कर दिया। इसके बाद 20 अप्रैल 2007 को अभिषेक ऐश्वर्या के प्रेमी से पति बन गए।

44 की हुईं ऐश्‍वर्या राय,जानें उनके 4 अफेयर्स

मणिकर्णिका : तस्वीरों में देखिए बॉलीवुड क्वीन का नया अवतार

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk