नई दिल्ली (एएनआई)। पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने शनिवार की सुबह अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ खुद की एक खास तस्वीर शेयर की। ऐश्वर्या की यह फोटो क्रिसमस सेलीब्रेशन की है जो उन्होंने बीती रात मनाया। 'धूम: 2' एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के साथ खुद की प्यार भरी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें आराध्या अपने प्यार का इजहार करने के लिए अपने हाथों से दिल का निशान बनाते हुए दिखाई दे रही हैं।

ऐश्वर्या का क्रिसमस सेलीब्रेशन
47 वर्षीय एक्ट्रेस ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, ''मैरी क्रिसमस और खूब सारा प्यार।' ऐश्वर्या की बेटी आराध्या को क्रिसमस पर अपने लाल रंग के हुडी के साथ तैयार देखा गया, जिस पर सुनहरे रंग की झिलमिलाती डिजाइन बनी थी। वहीं ऐश भी रेड ड्रेस में नजर आईं। इन दोनों के पीछे बैकग्राउंड में क्रिसमस ट्री भी दिखाई दिया।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk