KANPUR: अजय देवगन को लेकर कहा जाता है कि वह पुराने दोस्तों को नहीं भूलते। हैरी बावेजा उस दौर में अजय के मित्र निर्देशकों में रहे हैं, जब अजय का करियर मंदी में फंसा हुआ था। उस दौर में हैरी ने अजय को लेकर पहले 'दिलवाले' और फिर 'दिलजले' फिल्में बनाई और दोनों फिल्मों की सफलता ने अजय के करियर को रफ्तार दी। 
अजय कर सकते हैं हैरी की फिल्म में काम!  
हैरी लंबे समय से बीमार हैं और अब उनकी कंपनी की देख-रेख उनके बेटे हरमन बावेजा संभाल रहे हैं। हरमन वही हैं, जिनको फिल्म '2050' में प्रियंका चोपड़ा के हीरो के तौर पर लॉन्च किया गया था और प्रियंका के साथ उनका लंबे समय तक अफेयर भी रहा था। अजय के साथ बावेजा पिता-पुत्रों के रिश्तों की बात इसलिए हो रही है, क्योंकि अजय एक बार फिर उनके साथ फिल्म कर सकते हैं। हैरी ने कई सालों पहले स्टाइलिश फिल्म 'कयामत' बनाई थी, जिसमें अजय के साथ अरबाज खान और संजय कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। नेहा धूपिया को इस फिल्म में लॉन्च किया गया था। 
अक्टूबर तक अजय के पास पहुंचेगी 'कमायत'
अब खबर यह मिल रही है कि हैरी बावेजा की कंपनी 'कयामत' के सीक्वल पर काम कर रही है। इस सीक्वल की स्टोरी का पहला ड्राफ्ट तैयार होने के बाद हैरी इसके लिए अजय से संपर्क करेंगे। कुछ दिनों पहले अजय कह चुके हैं कि हैरी उनके करीबी दोस्त रहे हैं और उनके साथ फिर से जुड़ने में वह खुशी महसूस करेंगे। सूत्र बताते हैं कि अक्टूबर तक 'कयामत' की सीक्वल का मामला अजय तक पहुंच सकता है। 

मुंबई(ब्यूरो)। अजय देवगन को लेकर कहा जाता है कि वह पुराने दोस्तों को नहीं भूलते। हैरी बावेजा उस दौर में अजय के मित्र निर्देशकों में रहे हैं, जब अजय का करियर मंदी में फंसा हुआ था। उस दौर में हैरी ने अजय को लेकर पहले 'दिलवाले' और फिर 'दिलजले' फिल्में बनाई और दोनों फिल्मों की सफलता ने अजय के करियर को रफ्तार दी। 

अजय कर सकते हैं हैरी की फिल्म में काम!  

हैरी लंबे समय से बीमार हैं और अब उनकी कंपनी की देख-रेख उनके बेटे हरमन बावेजा संभाल रहे हैं। हरमन वही हैं, जिनको फिल्म '2050' में प्रियंका चोपड़ा के हीरो के तौर पर लॉन्च किया गया था और प्रियंका के साथ उनका लंबे समय तक अफेयर भी रहा था। अजय के साथ बावेजा पिता-पुत्रों के रिश्तों की बात इसलिए हो रही है, क्योंकि अजय एक बार फिर उनके साथ फिल्म कर सकते हैं। हैरी ने कई सालों पहले स्टाइलिश फिल्म 'कयामत' बनाई थी, जिसमें अजय के साथ अरबाज खान और संजय कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। नेहा धूपिया को इस फिल्म में लॉन्च किया गया था। 

अक्टूबर तक अजय के पास पहुंचेगी 'कमायत'

अब खबर यह मिल रही है कि हैरी बावेजा की कंपनी 'कयामत' के सीक्वल पर काम कर रही है। इस सीक्वल की स्टोरी का पहला ड्राफ्ट तैयार होने के बाद हैरी इसके लिए अजय से संपर्क करेंगे। कुछ दिनों पहले अजय कह चुके हैं कि हैरी उनके करीबी दोस्त रहे हैं और उनके साथ फिर से जुड़ने में वह खुशी महसूस करेंगे। सूत्र बताते हैं कि अक्टूबर तक 'कयामत' की सीक्वल का मामला अजय तक पहुंच सकता है। 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk