कानपुर। काजोल और अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म Tanhaji: The Unsung Warrior जो नए साल के पहले हफ्ते में रिलीज होने वाली पहली बड़ी है, के बारे में एक खास खबर आयी है। पता चला है कि ये फिल्म हिंदी के साथ साथ मराठी में भी रिलीज की जायेगी। फिल्म के बारे में लिए गए इस फैसले के बारे में ट्रेड एनेलिस्ट और मूवी क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया है। तानाजी: द अनसंग वॉरियर में अजय देवगन तानाजी का लीड करेक्टर प्ले कर रहे हैं। पिछले दिनों रिलीज हुए इस ऐतिहासिक कहानी पर आधारित फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने& काफी पसंद किया था। फिल्म में अजय के साथ काफी समय बाद काम कर रही काजोल तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे के करेक्टर में नजर आयेंगी। इसके अलावा सैफ अली खान, पंकज त्रिपाठी और शरद केलकर भी इंर्पोटेंट रोल प्ले कर रहे हैं। Tanhaji The Unsung Warrior एक पीरियड ड्रामा है।



योद्धा के किरदार में अजय
'तानाजी: द अनसंग वॉरियर में अजय छत्रपति शिवाजी के सेनापति सूबेदार ताना जी मालुसरे के रोल में नजर आयेंगे। ताना जी एक बेहतरीन योद्धा थे और ट्रेलर में अजय का अंदाज देख कर पता चलता है कि वे अपने किरदार को बखूबी निभा रहे हैं। फिल्म में युद्ध के सीन काफी हैरान कर देने वाले हैं। फिल्म के एक्शन स्टंट भी काफी इंप्रेसिव हैं। सैफ का किरदार भी काफी जबरदस्त बताया जा रहा है। मराठा बहू के रूप में काजोल काफी जंची हैं। यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी।

तानाजी मालुसरे का परिचय
फिल्म की कहानी 17वीं सदी की है, जिसे ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। इसके लीड करेक्टर तानाजी मालुसरे भारतीय इतिहास के एक कम चर्चित योद्धा थे। वे मराठा साम्राज्य के महान शासक छत्रपति शिवाजी की सेना में सेनापति थे। उन्होंने शिवाजी के साथ कई युद्ध लड़े थे, जिसमें 1670 में सिन्हागढ़ के युद्ध में उनकी वीरता के बारे में बताया गया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk