मुंबई (एएनआई)। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और एक्ट्रेस तब्बू की फिल्म दृश्यम का दूसरा पार्ट जल्द ही रिलीज होने वाला है। अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट कर ये जाानकारी दी। अजय ने कैप्शन में लिखा ध्यान दें! #दृश्यम 2, 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसके बाद ही अजय के फैंस ने पोस्ट पर रियैक्ट करते हुए कमेंट करना स्टार्ट कर दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, 'यसएसएस, आई लव # दृश्यम... #दृश्यम2 का इंतजार नहीं कर सकता।' एक अन्य ने लिखा, 'ओएमजी..दृश्यम2 के लिए इंतजार नहीं कर सकता, इसे पसंद करें... सर्वश्रेष्ठ फिल्म।' एक इंस्टाग्राम यूजर ने टिप्पणी की, 'जिस तरह से आपने दृश्यम में अभिनय किया वह अविश्वसनीय था। इसका इंतजार है।' एक्ट्रेस तब्बू ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपडेट शेयर किया।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)


अभिषेक पाठक ने किया है डॉयेरेक्ट
फिल्म दृश्यम 2 को अभिषेक पाठक ने डॉयेरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय खन्ना, श्रिया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्ता भी हैं। टीम आज हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग पूरी करेगी। 2015 की हिट फिल्म 'दृश्यम' में अजय देवगन के विजय नाम के कैरेक्टर को प्ले किया था, जिसने बड़ी होशियारी से सभी को विश्वास दिलाया कि उनका परिवार छुट्टी पर गया था। इस झूठी कहानी के बदले विजय ने अपने परिवार को फंसने से बचा लिया। अजय स्क्रीन पर अपने सबसे दिलचस्प कैरेक्टर में से एक विजय को फिर से दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अगले पार्ट में कहानी एक यात्रा का खुलासा करती है जो दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि इस बार उनका रास्ता क्या हो सकता है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk