उत्तर प्रदेश (पीटीआई) | समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया। अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "मेरे हेलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है। जनता सब समझ रही है…।''

मुजफ्फरनगर में करने थे प्रचार कार्यक्रम
आज अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी मुजफ्फरनगर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने के लिए जाना है।अखिलेश यादव ने लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से प्राइवेट वायुयान से सुबह 10:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। उनका 11:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना निर्धारित था। यहां से 12:15 बजे हेलिकॉप्टर से मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर लैंड करने की योजना थी।

आधे घंटे बाद उड़ान भरने की दी जानकारी
अखिलेश यादव ने आधे घंटे बाद एक ट्वीट में लिखा, ''सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं…।''

National News inextlive from India News Desk